'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस कर रहे हैं खास प्लानिंग, देंगे ये बड़ा सरप्राइज

By विवेक कुमार | Published: August 1, 2018 01:16 PM2018-08-01T13:16:26+5:302018-08-01T13:16:26+5:30

प्रियंका और निक जोनस एकदूसरे को अपना पूरा टाइम दे रहे हैं। शायद यही वजह है कि प्रियंका ने सलमान की फिल्म 'भारत' से किनारा कर लिया। 

Nick Jonas plans something special for Priyanka chopra | 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस कर रहे हैं खास प्लानिंग, देंगे ये बड़ा सरप्राइज

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस कर रहे हैं खास प्लानिंग, देंगे ये बड़ा सरप्राइज

मुंबई, 1 अगस्त: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनस की ख़बरें काफी चर्चा में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। प्रियंका के फैन्स को भी निक और उनकी जोड़ी काफी पसंद है।  हर कोई इस जोड़ी से जुड़ी के एक एक पल की अपडेट जानना चाहता है। ऐसी भी खबर है कि जल्द ही निक जोनस और प्रियंका एक म्यूजिक वीडियो में आने वाले हैं। इतना ही नहीं म्यूजिक वीडियो में निक और प्रियंका एकसाथ गाना गाते हुए भी नजर आएंगे।

अगर ऐसा हुआ तो दोनों के फैन्स के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं होगा। वैसे आपको बता दें कि निक के लिए ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ओलिविया के साथ वीडियो में नजर आ चुके हैं। 

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सितंबर में शादी कर सकते हैं। प्रियंका और निक तेजी से शादी की तैयारियां कर रहे हैं। शादी के लिए प्रियंका ने गाउन भी तैयार करवा लिया है। प्रियंका के गाउन बनवाने को लेकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगी।

फ़िलहाल दोनों ही कपल इन दिनों एकदूसरे को अपना पूरा टाइम दे रहे हैं। शायद यही वजह है कि प्रियंका ने सलमान की फिल्म 'भारत' से किनारा कर लिया। 

फ़िलहाल 'भारत' के डायरेक्टर अली अब्बास जफ़र ने प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ को साइन कर लिया है। अब एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ की हिट जोड़ी नजर स्क्रीन पर नजर आएगी।    

Web Title: Nick Jonas plans something special for Priyanka chopra

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे