शादी के लिए निक को लोकेशन दिखाने निकलीं प्रियंका, राजस्‍थान के इस महल में ले सकते हैं फेरे

By भारती द्विवेदी | Published: October 3, 2018 10:36 AM2018-10-03T10:36:26+5:302018-10-03T10:37:45+5:30

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए महाराजा को जन्मदिन की बधाई दी है, साथ ही लंच के लिए शुक्रिया कहा है। 

Nick and priyanka to finalise location of this rajasthan palace as destination wedding | शादी के लिए निक को लोकेशन दिखाने निकलीं प्रियंका, राजस्‍थान के इस महल में ले सकते हैं फेरे

शादी के लिए निक को लोकेशन दिखाने निकलीं प्रियंका, राजस्‍थान के इस महल में ले सकते हैं फेरे

मुंबई, 3 अक्टूबर: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ हफ्तों से भारत में हैं। उनके मंगेतर और गायक निक जोनस प्रियंका से मिलने भारत आ पहुंचे हैं। फिलहाल ये कपल जोधपुर में है। खबर के मुताबिक प्रियंका और निक अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उसी सिलसिले में ये जोड़ी जोधपुर पहुंची है। प्रियंका और निक ने जोधपुर के मेहरगढ़ किले के महाराजा संदीप दत्त से मुलाकात की है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए महाराजा को जन्मदिन की बधाई दी है, साथ ही लंच के लिए शुक्रिया कहा है। 

प्रियंका और निक की जोधपुर में आउटिंग की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसे देखकर ये कयास लगाया जा रहा है कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कर रहे हैं। और इसलिए वो दोनों जोधपुर में जगह फाइनल करने पहुंचे हैं। 

View this post on Instagram

अब तो आए दिन इस जोड़ी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहती हैं। हाल ही में भारत आए निक को बॉलीवुड के बाकी हस्तियों के साथ घुलते-मिलते देखा जा रहा है। इंडिया आने के बाद निक को बॉलीवुड के हीरो के साथ फुटबॉल मैच खेलते देख गया था। उस दौरान प्रियंका भी वहां मौजूद थी। इसके अलावा दोनों का हाल ही में ईशा अंबानी के सगाई में साथ देखा गया था। निक के जन्मदिन के दौरान भी दोनों की नजदिकयों की तस्वीर सुर्खियों में थी।

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा था। उसके बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर तमाम तरह की बातें होती रही. लेकिन 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में रोका करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया था। 

Web Title: Nick and priyanka to finalise location of this rajasthan palace as destination wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे