'मेंटल है क्या' का दूसरा पोस्टर जारी, देखें कंगना रनौत-राजकुमार राव का मेंटल वाला लुक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 6, 2018 02:11 PM2018-03-06T14:11:23+5:302018-03-06T14:11:23+5:30

राजकुमार राव और कंगना रनौत की 'मेंटल है क्या' का दूसरा लुक आउट हो गया है। बता दें कि इसके पहले दोनों 'क्वीन' में साथ नजर आए थे।

new posters of mental hai kya stars kangna ranaut and rajkummar rao | 'मेंटल है क्या' का दूसरा पोस्टर जारी, देखें कंगना रनौत-राजकुमार राव का मेंटल वाला लुक

'मेंटल है क्या' का दूसरा पोस्टर जारी, देखें कंगना रनौत-राजकुमार राव का मेंटल वाला लुक

मुंबई( 6 मार्च): राजकुमार राव और कंगना रनौत की 'मेंटल है क्या' का पहला लुक 5 मार्च को आया था। ऐसे में अब फिल्म का दूसरा लुक आउट हो गया है। इस लुक में भी दोनों स्टार्स एक दम मेंटर लुक में नजर आ रहे हैं। ये पोस्टर भी अड़बंगे ही दिख रहे हैं। एक में कंगना रानौत लेटी हुई हैं और मेंटल वाली स्माइल चेहरे पर है तो दुसरी तस्वीर में राजकुमार राव के फेस पर बेंडेज से ड्रेसिंग की गई है। 

बता दें कि इसके पहले दोनों 'क्वीन' में साथ नजर आए थे। विकास बहल की फिल्म में कंगना और राजकुमार एक बार फिर से एक साथ पर्दे पर फैंस को  मेंटल करेंगे। दोनों ही कलाकारों की फिल्म ‘मेंटल है क्या’का पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर देखकर ही फैंस टाइटल और फिल्म की थीम का कयास लगा सकते हैं।

फिर से पर्दे पर धमाल मचाएंगे राजकुमार राव व कंगना रनौत, 'मेंटल है क्या' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

इस फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। इसे प्रकाश कोवेलामुडी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लो ने लिखी है। यह एक एंटरटेनिंग थ्रिलर मूवी है। खबरों की मानें तो दोनों के ही कैरेक्टर अलग हटकर होंगे। 


ये  सायलॉजिकल थ्रिलर है और इसमें कंगना और राजकुमार एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और शैलेष आर सिंह के कर्मा मीडिया बैनर तले होगा। फिल्म कब तक फैंस के सामने पेश होगी अभी इस बात पर मुहर नहीं लग पाई है।
  

Web Title: new posters of mental hai kya stars kangna ranaut and rajkummar rao

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे