फिर से पर्दे पर धमाल मचाएंगे राजकुमार राव व कंगना रनौत, 'मेंटल है क्या' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 5, 2018 10:37 AM2018-03-05T10:37:59+5:302018-03-05T10:37:59+5:30

कंगना रनौत और राजकुमार राव की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। राष्ट्रीय अवार्ड विजेता इन कलाकारों की आगामी फिल्म का पोस्टर आज रिलीज हो गया है।

Mental Hai Kya first look outm Kangana Ranaut and Rajkummar Rao return again | फिर से पर्दे पर धमाल मचाएंगे राजकुमार राव व कंगना रनौत, 'मेंटल है क्या' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

फिर से पर्दे पर धमाल मचाएंगे राजकुमार राव व कंगना रनौत, 'मेंटल है क्या' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

मुंबई, (5 मार्च): कंगना रनौत और राजकुमार राव की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। राष्ट्रीय अवार्ड विजेता इन कलाकारों की आगामी फिल्म का पोस्टर आज रिलीज हो गया है।  विकास बहल की फिल्म में कंगना और राजकुमार एक बार फिर से एक साथ पर्दे पर फैंस को  मेंटल करेंगे।

दोनों ही कलाकारों की फिल्म ‘मेंटल है क्या’का पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर देखकर ही फैंस टाइटल और फिल्म की थीम का कयास लगा सकते हैं। पहले पोस्टर में कंगना छोटे बालों (लड़कों वाले लुक) में नजर आ रही है और वह आँखों के जरिए मस्ती करती हुई नजर आ रही है। कंगना के बाद राजकुमार के लुक को साझा किया गया है। दूसरे पोस्टर में राजकुमार अपनी आँखों पर ऊंगली रखे हुए नजर आ रहे हैं।

 उनकी ऊंगलियों पर आखें बनी हुई है। आप नीचे इस तस्वीरों को देख सकते हैं।‘मेंटल है क्या’ फिल्म की कहानी कनिका ढ़िल्लन ने लिखी है। वहीं, फिल्म के दो पोस्टर को कंगना और राजकुमार ने सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। पोस्टर के रिलीज होते ही इसे फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं उनको बिल्कुल अंदाज नहीं था कि ये जोड़ी एक बार फिर उनको मंनोरंजित करने वाली है। 


 ये  सायलॉजिकल थ्रिलर है और इसमें कंगना और राजकुमार एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स और शैलेष आर सिंह के कर्मा मीडिया बैनर तले होगा। फिल्म कब तक फैंस के सामने पेश होगी अभी इस बात पर मुहर नहीं लग पाई है।
 

Web Title: Mental Hai Kya first look outm Kangana Ranaut and Rajkummar Rao return again

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे