लाइव न्यूज़ :

रोहनप्रीत की दुल्हनिया बनने के लिए परिवार के साथ दिल्ली रवाना हुईं नेहा कक्कड़, इस दिन लेंगी सात फेरे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2020 16:22 IST

जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी की रस्‍में द‍िल्‍ली में होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देनेहा कक्कड़ पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी करने जा रही हैं।नेहा और उनका परिवार शादी की रस्‍मों के लिए मुंबई से रवाना हो गया है।

अपने गानों से धूम मचाने वाली नेहा कक्कड़ फैंस के दिलों में राज करती हैं। नेहा ने अपने अब तक के करियर में एक से एक बेहतरीन गाने गाए हैं। नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। अब  खबरों की मानें तो नेहा कक्कड़ जल्द शादी करने वाली हैं। नेहा कक्कड़ अपने दोस्त रोहनप्रीत सिंह के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हाल ही में नेहा ने अपने रोके का एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में दोनों बेहग खुश नजर आ रहे हैं। कपल इस दौरान बहुत ज्यादा सुंदर लग रहे हैं। ढोल के साथ दोनों हाथों में हाथ डालकर महफिल में एंट्री करते हैं। इसके बाद दोनों जमकर डांस करते हैं।

अब शादी की रस्‍में द‍िल्‍ली में होने जा रही हैं।  खबर के अनुसार नेहा कक्कड़ और उनका परिवार सुबह छह बजे की फ्लाइट से मुंबई रवाना हुआ था। तस्‍वीरों में नेहा के पूरे परिवार को देखा जा सकता है। खुद नेहा भी तस्‍वीरों में नजर आ रही हैं और काफी खुश दिख रही हैं। वहीं नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्‍टा स्‍टोरी पर कार्ड भी शेयर किया है जो उन्‍हें इंडिगो एयरलाइन्‍स के क्रू मेंबर्स ने दिया। इस कार्ड पर नेहा कक्कड़ को भविष्‍य और वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गई हैं। 

नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर तीन तस्‍वीरें शेयर की हैं जिसमें वह रोहन के साथ बैठी हैं। साथ ही रोहन के हाथ में एक बोर्ड है जिस पर लिखा है- 'विल यू मैरी मी'। इस तस्‍वीर के साथ नेहा ने ल‍िखा है- रोहन, तुम्‍हारे साथ जिंदगी और हसीन हो जाती है। वहीं रोहन ने अपने अकाउंट पर इन्‍हीं तस्‍वीरों संग लिखा- तुम मेरी मुस्‍कान को और मजबूत करती हो। जिस दिन हमारा रोका हुआ तो मुझे लगा मेरा सबसे हसीन ख्‍वाब पूरा हुआ। हमें किसी की नजर ना लगे। वाहे गुरु जी सुखी रखें, माता रानी सुखी रखें। 

कार्ड हुआ वायरल

 नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के शादी के कार्ड के मुताबिक दोनों की शादी इसी महीने की 26 तारीख को होने वाली है। दोनों की शादी का वेन्यू भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पास ही मौजूद है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी के कार्ड के वायरल होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी देखने लायक है।

अब दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ है जो नेहा और रोहनप्रीत के रोके का बताया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें रोहनप्रीत उनका हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए बॉलीवुड सिंगर ने बताया कि यह वह दिन था जब रोहनप्रीत पहली बार अपने मम्मी-पापा से नेहा कक्कड़ को मिलवाने ले गए थे। वीडियो में दोनों की जोड़ी को देख फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :नेहा कक्कड़बॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

भारत"गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या", असम सीएम हिमंत बिस्वा का दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस