लाइव न्यूज़ :

नेहा और रोहनप्रीत के रोके का खूबसूरत वीडियो आया सामने, डांस करता नजर आया कपल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 20, 2020 16:22 IST

सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी की खबर की चर्चा जोरों पर है। दोनों के वेड‍िंग कार्ड की फोटो भी लीक हो गई है, इस बीच नेहा कक्कड़ ने रोके का वीड‍ियो शेयर किया है

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में नेहा ने अपने रोके का एक वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में दोनों बेहग खुश नजर आ रहे हैं।

अपने गानों से धूम मचाने वाली नेहा कक्कड़ फैंस के दिलों में राज करती हैं। नेहा ने अपने अब तक के करियर में एक से एक बेहतरीन गाने गाए हैं। नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। अब  खबरों की मानें तो नेहा कक्कड़ जल्द शादी करने वाली हैं। नेहा कक्कड़ अपने दोस्त रोहनप्रीत सिंह के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हाल ही में नेहा ने अपने रोके का एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में दोनों बेहग खुश नजर आ रहे हैं। कपल इस दौरान बहुत ज्यादा सुंदर लग रहे हैं। ढोल के साथ दोनों हाथों में हाथ डालकर महफिल में एंट्री करते हैं। इसके बाद दोनों जमकर डांस करते हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा है कि#NehuDaVyah वीडियो कल जारी तब तक यहाँ My NeHearts और #NehuPreet लवर्स के लिए एक छोटा सा उपहार है। यहाँ हमारे रोका समारोह क्लिप है !! ♥ @ I Love @rohanpreetsingh और परिवार। नेहा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। कार्ड हुआ वायरल

 नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के शादी के कार्ड के मुताबिक दोनों की शादी इसी महीने की 26 तारीख को होने वाली है। दोनों की शादी का वेन्यू भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पास ही मौजूद है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी के कार्ड के वायरल होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी देखने लायक है।

अब दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ है जो नेहा और रोहनप्रीत के रोके का बताया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें रोहनप्रीत उनका हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए बॉलीवुड सिंगर ने बताया कि यह वह दिन था जब रोहनप्रीत पहली बार अपने मम्मी-पापा से नेहा कक्कड़ को मिलवाने ले गए थे। वीडियो में दोनों की जोड़ी को देख फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

नेहा और रोहनप्रीत वीडियो में एक साथ खुश नजर आ रहे हैं, तो वहीं रोहनप्रीत बॉलीवुड सिंगर का हाथ थामे भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि नेहा की गोद में ढेर सारे सामानों के साथ एक बैग रखा हुआ है

नेहा का रोहन के लिए कमेंट

रोहनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की। फोटो शेयर करते हुए रोहनप्रीत ने लिखा, “क्या हो रहा है? गुड मॉर्निंग।” इसके साथ रोहनप्रीत सिंह ने काले रंग का हार्ट इमोजी बनाया, साथ ही स्माइलिंग इमोज बनाई। रोहनप्रीत की इस फोटो पर नेहा कक्कड़ ने कॉमेंट करते हुए लिखा, “बेबी, तुम बेस्ट हो।”

बता दें कि रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि दोनों का रोका हो चुका है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, नेहा कक्कड़ या रोहनप्रीत सिंह की ओर से इसपर अभी तक न तो कोई बयान सामने आया है और न ही रिएक्शन। 

रोहनप्रीत म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियाज राइजिंग स्टार' के दूसरे सीजन में फर्स्ट रनर-अप थे। कुछ दिनों पहले फैंस ने रोहनप्रीत इस साल की शुरुआत में शहनाज़ गिल के लिए एक वेडिंग रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में भी देखा था।

टॅग्स :नेहा कक्कड़बॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

भारत"गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या", असम सीएम हिमंत बिस्वा का दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस