लाइव न्यूज़ :

आज जिस सिंगर के कामयाबी चूमती है कदम, 12 साल पहले एक कमरे के मकान में रहा करती थीं-फोटो शेयर कर हुईं भावुक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 9, 2020 11:43 IST

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने खूबसूरत बंगले की तस्वीरें फैन्स के बीच शेयर की है, साथ-साथ उन्होंने अपने पुराने घर की फोटो भी शेयर की है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैंनेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने ऋषिकेश में एक बहुत ही शानदार बंगला खरीदा है

बॉलीवुड सिंगरनेहा कक्कड़ किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी आवाज के दम पर नेहा आज हर एक दिल पर राज करती हैं। नेहा आजकल हर दूसरा गाना गाती हैं और वो गाना हिट हो जाता है। हाल ही में कुछ दिनों पहले नेहा कक्कड़ ने एक फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर छा गई है।

इंस्टाग्राम के इस पोस्ट में नेहा कक्कड़ ने दो फोटो शेयर की है। जिसमें दो घरों की फोटो शेयर की गई है। जिसनें एक पुराना सा घर नजर आ रहा है और एक बंगला नजर आ रहा है। दोनों की घरों के बाहर नेहा खुद नजर आ रही हैं।  

एक वक्त था जब नेहा कक्कड़ ऋषिकेश के एक कमरे के घर में रहा करती थीं। हालांकि अब वो वक्त भी आ गया है जब नेहा के पास एक आलीशान बंगला है। अपनी पुरानी यादों को याद करते हुए नेहा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है।  एक तस्वीर नेहा के पुराने घर की जहां पर उन्होंने जन्म लिया था तो दूसरी उनके बंगले की है।

इन फोटोज के साथ नेहा ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। नेहा कक्कड़ ने लिखा- 'ये वो बंगला है जो अभी हमारा है और दूसरा घर ऋषिकेश जहां मैं पैदा हुई थी। उस घर में हम कक्कड़ फैमिली एक ही कमरे में रहा करते थे। वहां मेरी मां ने एक टेबल रखा था जो कि हमारा किचन था। वो घर भी हमारा अपना नहीं था। उसके लिए हम किराया दिया करते थे।  नेहा ने लिखा कि आज जब भी मैं इसी शहर में अपने बंगले को देखती हूं तो हमेशा भावुक हो जाती हूं। मेरे परिवार को शुक्रिया। मां-पापा और माता रानी और मेरे शुभचिंतकों को भी।

नेहा के इस पोस्ट के बाद चाहने वाले उनके संघर्ष के साथ शोहरत पाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सिनेमाजगत में आने से पहले नेहा बहन और भाई के साथ जगराते में गाया करती थीं। 

टॅग्स :नेहा कक्कड़बॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

भारत"गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या", असम सीएम हिमंत बिस्वा का दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस