शादी के बाद मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं नेहा कक्कड़, पति रोहनप्रीत के साथ पहुंची मुंबई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 28, 2020 11:23 AM2020-10-28T11:23:06+5:302020-10-28T11:23:06+5:30

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 24 अक्तूबर को शादी रचाई थी। उन्होंने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में फेरे लिए थे। इस शादी को खूबसूरत बनाने के लिए दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी

neha-kakkar-and-rohanpreet-singh-returns-mumbai | शादी के बाद मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं नेहा कक्कड़, पति रोहनप्रीत के साथ पहुंची मुंबई

शादी के बाद मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं नेहा कक्कड़, पति रोहनप्रीत के साथ पहुंची मुंबई

Highlightsनेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) शादी के बंधन में बंध चुकी हैंनेहा की शादी की फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे

बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। नेहा की शादी की फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नेहा ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) से शादी रचाई है।हाल ही में नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ अपने रिलेशनशिप की जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी थी, जिसके बाद से ही दोनों की शादी के चर्चे होने लगी थी।

नेहा ने मुंबई से दूर दिल्ली में साही अंदाज में शादी की है। नेहा की शादी में कई सेलेब्स भी पहुंचे थे। नेहा की शादी के बाद से सोशल मीडिया पर उनके दो दो रिसेप्शन और वेडिंग के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

नेहा कक्कड़ शादी के बाद वापस मुंबई लौट आई हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ को पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान गायिका वेस्टर्न लुक में देखीं। फोटोग्राफर्स को देखते ही नेहा कक्कड़ ने उनकी तरफ प्यारी सी मुस्कान दी और शादी की शुभकामनाएं देने वालों का शुक्रिया किया।

शादी के बाद नेहा कक्कड़ ने मॉडर्न लुक अपनाया। उन्होंने बेहद आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े पहने थे।नेहा ने क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी थी। वहीं रोहनप्रीत ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू पैंट्स कैरी किए थे। नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़ ने हाथ में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहन रखा था। दोनों ने कैमरे के सामने पोज भी दिए।

हाल ही में नेहा ने मुंबई से दूर दिल्ली में साही अंदाज में शादी की है। नेहा की शादी में कई सेलेब्स भी पहुंचे थे। नेहा की शादी के बाद से सोशल मीडिया पर उनके कई सारे वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इस रॉयल सेलिब्रेशन में नेहा कक्कड़ ने अपनी दुल्हे रोहनप्रीत के लिए गाना गाया। साथ ही उनके और बाकी मेहमानों के साथ ठुमके भी मारे।नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का रोमांस सभी को पसंद आ रहा है।

शादी के ग्रैंड सेलिब्रेशन में नेहा और रोहनप्रीत के कई करीबी शामिल हुए थे. ऐसे में सभी की खुशी देखते ही बन रही है, सभी ने खुशी-खुशी दूल्हा-दुल्हन संग पोज किया।

Web Title: neha-kakkar-and-rohanpreet-singh-returns-mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे