नेहा धूपिया ने कहा- औरतों को ब्रेस्टफीडिंग पर नहीं करनी चाहिए शर्म, खुलकर रखनी चाहिए अपनी बात

By अमित कुमार | Published: November 17, 2020 04:03 PM2020-11-17T16:03:13+5:302020-11-17T16:04:17+5:30

रोडीज में नजर आने वाली नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखती रही हैं।

Neha Dhupia share about her knowledge to breastfeed a child is a basic right | नेहा धूपिया ने कहा- औरतों को ब्रेस्टफीडिंग पर नहीं करनी चाहिए शर्म, खुलकर रखनी चाहिए अपनी बात

पति अंगद बेदी संग नेहा धूपिया। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsपुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली महिलाएं आज की आधुनिक युग में अब खुद को बदलना चाहती हैं। इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी बात रखी है। नेहा ने ब्रेस्टफीडिंग के बारे में बात करना शुरू किया है साथ ही महिलाओं को इसके बारे में बात करने से शर्म ना करने के लिए कहा है।

हमारे समाज की महिलाएं आज भी कई बातों को लोगों के सामने करने से हिचकिचाती हैं। कुछ शब्द सुनते ही सभी असहज होने लगते हैं। यहां तक कि अपनी शारीरिक प्रक्रिया के बारे में खुद महिलाएं भी खुलकर बात नहीं कर सकती हैं। इन्हीं में से एक है ब्रेस्टफीडिंग। ब्रेस्टफीडिंग को लेकर महिलाएं कभी खुलकर अपनी बात नहीं रख पाती हैं। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली महिलाएं आज की आधुनिक युग में अब खुद को बदलना चाहती हैं। 

ब्रेस्टफीडिंग को लेकर ग्रामीण महिलाओं में बेहद संकोच का भाव देखा जाता रहा है। अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपनी बात रखी है। नेहा ने ब्रेस्टफीडिंग के बारे में बात करना शुरू किया है साथ ही महिलाओं को इसके बारे में बात करने से शर्म ना करने के लिए कहा है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक नेहा धूपिया ने महिलाओं को ब्रेस्टफीडिंग के बारे में बात करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इस बारे में बात करने के लिए दुखी महसूस नहीं करना चाहिए कहा है। 

नेहा ने कहा कि मैं किस्मत वाली थी कि मुझे मेहर को ब्रेस्टफीडिंग कराने के लिए होटल के बाथरुम में या किसी के घर में सुरक्षित जगह मिल जाती थी लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को इस तरह की बारीकियों से जूझना पड़ता है और इसके बारे में बात करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। नेहा इससे पहले भी महिलाओं से जुड़ी कई टॉपिक पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखती रही हैं। 

समाज में एक औरत और एक लड़की को लेकर बड़ी बड़ी बातें होती रही हैं। लेकिन हकीकत में अभी भी कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर लोग बात करना पसंद नहीं करती। प्रेग्रेंसी के बाद शरीर में होने वाले बदलाव के बारे में नेहा अक्सर बात करती रहती हैं। नेहा की कोशिश महिलाओं को अधिक से अधिक जागरुक बनाने की है। वह सोशल मीडिया पर बेबाक अंदाज में अपनी बात रखती रही हैं। 
 

Web Title: Neha Dhupia share about her knowledge to breastfeed a child is a basic right

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे