राज कपूर की होली पार्टी से नीतू कपूर ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, मां की गोद में दिखे छोटे रणबीर

By मनाली रस्तोगी | Published: March 18, 2022 02:20 PM2022-03-18T14:20:22+5:302022-03-18T14:22:54+5:30

दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने होली के खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है, जोकि राज कपूर की होली पार्टी से है।

Neetu Kapoor shares rare video from one of Raj Kapoor's Holi party | राज कपूर की होली पार्टी से नीतू कपूर ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, मां की गोद में दिखे छोटे रणबीर

राज कपूर की होली पार्टी से नीतू कपूर ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, मां की गोद में दिखे छोटे रणबीर

Highlightsनीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीतू कपूर की गोद में रणबीर कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर नजर आ रही हैं।

मुंबई: एक जमाना था जब लोग बेसब्री से राज कपूर की होली पार्टी का इंतजार करते थे। हालांकि, अब तो ना राज कपूर रहें और अब उनकी होली पार्टी की तरह कोई पार्टी भी नहीं देखने को मिलती है। मगर आज होली के खास मौके पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और राज कपूर की बहू नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। 

ये वीडियो राज कपूर की होली पार्टी से है, जिसमें छोटे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर अपनी मां की गोद में नजर आ रहे हैं। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। खास बात तो है कि इस वीडियो में आवाज भी खुद राज कपूर ने दी है। वहीं, इस अनदेखे वीडियो को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, "जब हम लोग कंप्लीट थे, जब प्यार की गर्मी थी। हैपी होली।" इस वीडियो की सबसे खूबसूरत बात ये है कि इसमें पूरा कपूर परिवार एकसाथ मौज-मस्ती करते हुए दिख रहा है।

बता दें कि राज कपूर की होली पार्टी के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज काफी उत्सुक रहते थे। हालांकि, साल 1988 में राज कपूर के निधन के बाद से कपूर परिवार में होली पार्टी बंद हो गई। फिलहाल, अब राज कपूर के अलावा कई ऐसे सदस्य भी हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस लिस्ट में शम्मी कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और शशि कपूर का नाम शामिल है। मगर अभी भी कपूर परिवार होली पार्टी को याद करता है।

Web Title: Neetu Kapoor shares rare video from one of Raj Kapoor's Holi party

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे