नीतू सिंह ने परिवार के साथ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, बेटे रणबीर के गले लगी आईं नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 9, 2020 09:27 AM2020-07-09T09:27:46+5:302020-07-09T09:46:43+5:30

Neetu Kapoor Birthday Post: पति ऋषि कपूर की मौत के बाद पहले जन्मदिन पर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है।

neetu kapoor instagram post after birthday | नीतू सिंह ने परिवार के साथ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन, बेटे रणबीर के गले लगी आईं नजर

नीतू सिंह ने शेयर की बर्थडे की फोटो (फाइल फोटो)

Highlightsजन्मदिन के बाद नीतू कपूर ने शेयर कीं परिवार के साथ तस्वीरेंपरिजनों के प्यार और सहारे को लेकर लिखा पोस्ट

हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली नीतू सिंह का आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू सिंह का जन्म दिल्ली के एक सिख परिवार में 08 जुलाई,1958 को हुआ था। नीतू ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मात्र 8 साल की उम्र में फिल्म 'सूरज' से की, जिसमें राजेंद्र कुमार और वैजन्तीमाला मुख्य भूमिका में थे। 

ऐसे में नीतू ने ऋषि कपूर के निधन के बाद अपना पहना जन्मदिन मनाया है। नीतू ने अपने परिवार के साथ इस खास दिन को मनाया है। बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जश्न की झलक शेयर की थी और अब नीतू ने खुद खास दिन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं।

नीतू के जन्मदिन पर बेटे रणबीर कपूर, रिद्धिमा, फिल्म निर्माता करण जौहर और अन्य करीबी लोग मौजूद थे। एक फोटो में, रणबीर को जश्न के बीच अपनी मां के साथ गर्मजोशी से गले मिलते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर नीतू ने काले रंग की ड्रेस पहनी थी, जबकि रिद्धिमा को एक सफेद ड्रेस पहनी है। जबकि रणबीर हरे रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं।


एक्ट्रेस ने पोस्ट में तस्वीरों के साथ कैप्शन जोड़ते हुए लिखा, 'अच्छे रिश्ते रखने वाले लोग सबसे अमीर होते हैं !!! हम सभी को हमेशा अपने प्रियजनों से प्यार और सहारे की जरूरत पड़ती है। आज मैं सबसे अमीर महसूस कर रही हूं।'

गौरतलब है कि बीते अप्रैल में पति और महान अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की घटना से नीतू कपूर लगातार उबरने की कोशिश कर रही हैं और उनका परिवार लगातार इसमें उनका साथ दे रहा है।

नीतू के करियर की शुरुआत

स वैजन्तीमाला ने नीतू सिंह को डांस स्कूल में देखा था और उसके बाद उन्होंने टी.प्रकाश राव को फिल्म 'सूरज' में नीतू सिंह को एक छोटे से रोल में लेने का सुझाव दिया। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी' और 'घर घर की कहानी' में भी काम किया। 1973 में फिल्म 'रिक्शावाला' से नीतू सिंह ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू किया।

English summary :
Bollywood Actress Neetu celebrated her birthday after the demise of Rishi Kapoor. Neetu has celebrated this special day with her family. Daughter Riddhima Kapoor Sahni shared a glimpse of the celebration on her Instagram account and now Neetu herself has posted pictures of the special day on her Instagram account.


Web Title: neetu kapoor instagram post after birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे