बर्थडे स्पेशल: जब नील नितिन के न्यूड सीन से मच गयी थी बॉलीवुड में खलबली, जानें जीवन की कुछ अहम बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 15, 2019 08:47 AM2019-01-15T08:47:57+5:302019-01-15T08:58:17+5:30

Happy Birthday Neel Nitin Mukesh: नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। आज नील के जन्मदिन पर जानते हैं जीवन के कुछ किस्से-

neel nitin mukesh 36th birthday know his life facts | बर्थडे स्पेशल: जब नील नितिन के न्यूड सीन से मच गयी थी बॉलीवुड में खलबली, जानें जीवन की कुछ अहम बातें

बर्थडे स्पेशल: जब नील नितिन के न्यूड सीन से मच गयी थी बॉलीवुड में खलबली, जानें जीवन की कुछ अहम बातें

अभिनेता नील नितिन मुकेश को बॉलीवुड का चॉकलेटी ब्वॉय कहा जाता है, हालांकि यह चॉकलेटी ब्वॉय ज्यादातर निगेटिव इमेज में ही पर्दे पर नजर आया है। उन्होंने गोलमाल अगेन, प्रेम रतन धन पायो, वजीर और प्लेयर्स जैसी फिल्मों में काम किया है। ऐसे तो संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले नील नितिन मुकेश को संगीत का शौक तो है, लेकिन जुनून है अभिनय का। दर्द भरे गीतों के लिए मशहूर गायक मुकेश उनके दादा थे और पिता हैं गायक नितिन मुकेश। कहा जा सकता है कि नील के नाम में तीन पीढ़ियां समाहित हैं।  उनका पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। आज नील के जन्मदिन पर जानते हैं जीवन के कुछ किस्से-

नील ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2007 में बतौर अभिनेता निर्देशक राम राघवन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जॉनी गद्दार' से की। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना की गई। साथ ही फिल्मफेयर अवार्डस में वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के रूप में भी नामांकित किए गए।

-नील को उनका नाम लता मंगेशकर द्वारा दिया गया है क्योंकि लता जी नील ऑमस्ट्रांग से बहुत प्रभावित थीं।

- नील ने नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल से अभिनय में चार महीने तक वर्कशॉप किया। बाद में उन्होंने अभिनेता अनुपम खेर से भी एक्टिंग के गुर सीखे।

-नील ने साल 1988 में आई फिल्म ‘विजय’ और 1989 में आई फिल्म ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ में बाल कालाकार के रूप में भी काम किया है।

- अंग्रेज की तरह दिखने वाले नील साल 2009 में आई फिल्म ‘आ देखें जरा’ में अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ नजर आए। फिल्म तो नही चली लेकिन क्रिटिक्स ने उनकी एक्टिंग की तारिफ की। इसके बाद वह निर्देशक कबीर खान की 2009 में आई फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ में नजर आए।


- न्यूयॉर्क फिल्म में नील के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म आंतकवादी गतिविधियों पर आधारित थी, जिसमें नील सहायक अभिनेता के तौर पर नजर आए थे।

- दर्शकों और क्रिटिक्स ने इस फिल्म को बेहद सराहा। इस फिल्म के लिए नील को दूसरा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के तौर पर फिल्मफेयर अवार्डस के लिए नामांकित किया गया।

- साल 2009 में आई मधुर भंडारकर की फिल्म जेल में नील का न्यूड सीन काफी विवादित रहा। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई।

- नील द्वारा अभिनीत फिल्म्स लफंगे परिंदे, प्रेम रतन धन पायो, तेरा क्या होगा जॉनी, वजीर, 7 खून माफ, प्लेयर्स जैसी फिल्मों में नजर आये।

- नील के पिता को यह बात पता चली कि उनके बेटे ने पहली ही फिल्म में निगेटिव रोल किया है तो उन्होंने नील से 6 महीने तक बात नहीं की थी। उनका मानना था कि उनके परिवार का इतना नाम है और ऐसे किरदार करके उनका बेटा ये नाम खराब कर रहा है

-नील ने साल 2016 में दशहरे के अवसर पर मुंबई की रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली। रुक्मिणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। 2017 साल दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं।

English summary :
Neel Nitin Mukesh 36th Birthday: Neil started his film career in the year 2007 as actor actor Ram Raghavan's action thriller 'Johnny Gaddar'. His performance in this film was greatly appreciated. He was also nominated as Best New Artist at the Filmfare Awards.


Web Title: neel nitin mukesh 36th birthday know his life facts

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे