लाइव न्यूज़ :

NCB को मिली कामयाबी, बासित-जैद के बाद मुंबई से एक और ड्रग्स सप्लायर को किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 3, 2020 14:35 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) गंभीरता से मामले को देख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान जैद विलात्रा और बासित परिहार के रूप में हुई है।इससे पहले एजेंसी ने 27-28 अगस्त को मादक पदार्थों की तस्करी के एक और मामले में अब्बास लखानी और करण अरोड़ा नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया था।एजेंसी ने जैद से पूछताछ के बाद बांद्रा के निवासी बासित परिहार को भी गिरफ्तार कर लिया।

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से संबंधित मादक पदार्थों की तस्करी के सिलसिले में दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान जैद विलात्रा और बासित परिहार के रूप में हुई है। जैद के पास से 9,55,750 रुपये की भारतीय मुद्रा और विदेशी मुद्रा (2,081 अमेरिकी डॉलर, 180 ब्रिटिश पाउंड, 15 दिरहम) बरामद हुई हैं। 

एजेंसी का दावा है कि उसके पास से बरामद पैसा ''मादक पदार्थों की तस्करी से कमाया गया है।'' एनसीबी ने कहा, ''जैद ने खुलासा किया है कि वह बांद्रा में एक भोजनालय चलाता है लेकिन लॉकडाउन के बाद से उसे उससे कोई कमाई नहीं हो रही है। उसने यह खुलासा भी किया कि वह मादक पदार्थों खासकर बड की तस्करी में भी शामिल रहा है, जिसके जरिये वह बढ़िया पैसा कमाता है। '' 

एनसीबी के अनुसार उत्तम गुणवत्ता का बड 5000 रूपये प्रति ग्राम बिकता है। इससे पहले एजेंसी ने 27-28 अगस्त को मादक पदार्थों की तस्करी के एक और मामले में अब्बास लखानी और करण अरोड़ा नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनसे मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। माना जा रहा है कि उनसे पूछताछ के बाद ही जैद एनसीबी की निगाहों में आया था। एनसीबी ने दावा किया कि लखानी के जैद के साथ संबंध थे।

एजेंसी ने जैद से पूछताछ के बाद बांद्रा के निवासी बासित परिहार को भी गिरफ्तार कर लिया। परिहार को राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती (28) और अन्य के खिलाफ दर्ज मादक पदार्थों से संबंधित मामले से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। परिहार का एक ऐसे व्यक्ति से संबंध है जिसका नाम फिर से हासिल किये गये रिया के मोबाइल फोन चैट में कथित रूप से नाम सामने आया। 

रिया 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी है । इस मामले की एनसीबी, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि एनसीबी द्वारा पकड़े गये लोगों के साथ रिया के भाई शौविक भी एजेंसी की निगाह में आ गया है और उसे पूछताछ के लिए शीघ्र बुलाया जा सकता है। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा के ऐसे कुछ और तस्कर एजेंसी की जांच के दायरे में हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच