"नमस्ते इंग्लैंड" का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज, परिणीति को मनाने के लिए लंदन पहुंचे अर्जुन कपूर

By विवेक कुमार | Published: October 9, 2018 12:28 PM2018-10-09T12:28:06+5:302018-10-09T13:37:26+5:30

Namaste England Trailer Released: नमस्ते इंग्लैंड के बारे में बात करे तो फिल्म में परिणीति चोपड़ा फिल्म में एक इंडिपेंडेंट वुमन बनना चाहती हैं, जिसके लिए वह इंग्लैंड चली जाती है।

Namaste England second trailer out starring Arjun kapoor, Parineeti chopra | "नमस्ते इंग्लैंड" का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज, परिणीति को मनाने के लिए लंदन पहुंचे अर्जुन कपूर

Namaste England Trailer Released| नमस्ते इंग्लैंड ट्रेलर विडियो| Namaste England trailer youtube

मुंबई, 9 अक्टूबर:  विपुल अमृतलाल शाह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के इस ट्रेलर में अर्जुन कपूर अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा को भारत वापस लाने के लिए लंदन जाते हैं। वहीं परिणीति अब किसी भी कीमत पर दोबारा भारत जाने को तैयार नहीं हैं। जिसके बाद अर्जुन एक दूसरी लड़की से प्यार और शादी का नाटक करते हैं। ताकी परिणीति उनके साथ भारत चलने के लिए तैयार हो जाएं। 

आपको बता दें कि इससे पहले दोनों स्टार्स की जोड़ी फिल्म 'इश्कजादे' में नजर आई थी। जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। अगर नमस्ते इंग्लैंड के बारे में बात करे तो फिल्म में परिणीति चोपड़ा फिल्म में एक इंडिपेंडेंट वुमन बनना चाहती हैं, जिसके लिए वह इंग्लैंड चली जाती है। जिसके बाद अर्जुन कपूर उन्हें वापस इंडिया लाने के लिए इंग्लैंड पहुंच जाते हैं। 

बता दें कि नमस्ते इंग्लैंड 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सिक्वल है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ थीं। पहला पार्ट 'नमस्ते लंदन' को भी विपुल अमृतलाल शाह ने ही डायरेक्ट किया था। नमस्ते इंग्लैंड 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

वहीं अर्जुन कपूर के पास एक के बाद एक करके कई बड़ी फ़िल्में हैं। जिनमें 'पानीपत' और संदीप और पिंकी फरार जैसी फ़िल्में शामिल हैं। पानीपत 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी जिसमें संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन अहम भूमिका में होंगे। 

English summary :
Namaste England Trailer Released: The second trailer of 'Namaste England', a film directed by Vipul Amrutalal Shah, has been released. In this trailer, Arjun Kapoor goes to London to bring his wife Parineeti Chopra back to India. Parineeti is not ready to go back to India at any cost. After which Arjun plays a second girl in love and marriage. So that the result is ready to move with them to India.


Web Title: Namaste England second trailer out starring Arjun kapoor, Parineeti chopra

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे