लाइव न्यूज़ :

The Girl on the Train: कीर्ति कुल्हारी ने कहा- मुझे इस फिल्म में देखकर लोग हैरान रह जाएंगे

By भाषा | Updated: October 9, 2019 14:03 IST

रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2016 में आई इसी नाम की थ्रीलर फिल्म का रिमेक है जिसमें हॉलीवुड अभिनेत्री एमिली ब्लन्ट ने काम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देयह अभी तक निभाया गया मेरा सबसे रोमांचक किरदार है: कीर्तियह फिल्म 2016 में आई इसी नाम की थ्रीलर फिल्म का रिमेक है

"द गर्ल ऑन द ट्रेन" के हिंदी संस्करण में ब्रिटिश सिपाही आलिया कौर के किरदार को लेकर अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी बहुत उत्साहित हैं। रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2016 में आई इसी नाम की थ्रीलर फिल्म का रिमेक है जिसमें हॉलीवुड अभिनेत्री एमिली ब्लन्ट ने काम किया था।

कीर्ति बताती हैं कि नेटफ्लिक्स इंडिया ऑरिजनल के शो "बार्ड ऑफ ब्लड" में काम करने के बाद में रिभु दासगुप्ता के साथ उनका काम करने का अच्छा समीकरण बन गया था, जिससे उन्हें यह किरदार निभाने का मौका मिला। कीर्ति ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, "यह अभी तक निभाया गया मेरा सबसे रोमांचक किरदार है।

मुझे मिलने वाले सभी किरदारों को निभाने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं हमेशा से ऐसा ही काम करना चाहती थी।" कीर्ति ने कहा, "बार्ड ऑफ ब्लड पूरी करने के बाद रिभु मे मुझे फोन किया और कहा कि उनके पास मेरे लिए कुछ बहुत ही दिलचस्प काम है। हमने बात की और मैनें इस किरदार के लिए हां बोल दी। मुझे इस फिल्म में देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। रिभु के साथ दोबारा काम करना काफी मजेदार है।

रिभु दासगुप्ता ने फिल्म के बारे में कहा कि फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है और लोग फिल्म में कीर्ति के किरदार को देखकर हैरान हो जाएंगे। रिभु कहते हैं, "बार्ड ऑफ ब्लड के बाद मैं दूसरी बार कीर्ति के साथ काम कर रहा हूं। फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में पूरी हुयी है। मुझे लगता है कि इस फिल्म में कीर्ति के किरदार को देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। हम एक दूसरे पर बहुत भरोसा करते हैं जिससे हमारा काम करना आसान हो जाता है।"

रिलायंस इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी ने भी काम किया है। यह फिल्म अगले साल तक दर्शकों के सामने होगी।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिपफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!