लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर सहित आठ के खिलाफ ड्रग्स खरीद-फरोख्त पर मामला दर्ज, 29 सितंबर को सुनवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2020 16:55 IST

दायर परिवाद में अधिवक्ता सुधीर ओझा ने आरोप लगाया है कि इन सभी लोगों ने मुम्बई के कोको रेस्तरां में जो पार्टी किया था, जहां ड्रग्स का सेवन किया गया और विदेशों से ड्रग्स मंगवाकर खुद इन आरोपियों ने सेवन किया और बेचा भी. जिससे परिवादी को काफी ठेस पहुंचा है.

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर सहित आठ के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है. सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है. जिसकी अगली सुनवाई की तिथि कोर्ट ने 29 सितंबर को मुकर्रर की है. अभिनेत्री सारा अली खान, जया शाहा, श्रुति मोदी और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को आरोपित बनाया है.

पटनाः बिहार में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण समेत आठ लोगों के खिलाफ मुजफ्फरपुर में ड्रग्स खरीद-फरोख्त को लेकर मामला दर्ज कराया गया है. मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर सहित आठ के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया गया है.

यह मामला मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के लहलादपुर पताही निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दर्ज कराया है. जिसकी अगली सुनवाई की तिथि कोर्ट ने 29 सितंबर को मुकर्रर की है. दायर परिवाद में अधिवक्ता सुधीर ओझा ने आरोप लगाया है कि इन सभी लोगों ने मुम्बई के कोको रेस्तरां में जो पार्टी किया था, जहां ड्रग्स का सेवन किया गया और विदेशों से ड्रग्स मंगवाकर खुद इन आरोपियों ने सेवन किया और बेचा भी. जिससे परिवादी को काफी ठेस पहुंचा है.

देश की छवि खराब करने का आरोप है. उन्होंने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, अभिनेत्री दीया मिर्जा, अभिनेत्री सारा अली खान, जया शाहा, श्रुति मोदी और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को आरोपित बनाया है.

न्यायालय ने आवेदन पर मामले के ग्रहण के बिंदु पर सुनवाई के लिए 29 सितंबर की तिथि निर्धारित की है. अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने आरोप लगाया है कि 22 सितंबर, 2020 को मैं सरैया थाने के पोखरैरा चट्टी में एक जगह बैठा था, जहां टीवी पर समाचार चैनलों पर देख रहा था.

समाचार चैनल पर दिखाया जा रहा था कि आरोपितगण ड्रग्स का सेवन और कारोबार करते हैं. वहीं, मुंबई के कोको चाइनीज रेस्टोरेंट में 28 अक्टूबर, 2017 को आरोपितों ने एक पार्टी की थी, जिसमें विदेश से ड्रग्स मंगाकर सेवन एवं लेन-देन किया था.

यहां उल्लेखनीय है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश को पूछताछ के लिए बुलाया है. दीपिका पादुकोण और करिश्मा के बीच व्हाट्सएप चैट से पता चला था कि दीपिका के लिए करिश्मा ड्रग्स खरीद रही थी.

एनसीबी जया साहा से भी पूछताछ कर रही है. इसके अलावा सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह के नाम भी सामने आये हैं. इन अभिनेत्रियों को भी मामले में पूछताछ के लिए बुलाये जाने की संभावना है.

टॅग्स :दीपिका पादुकोणकंगना रनौतबिहाररिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस