Mumbai Saga Teaser: जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' का टीजर रिलीज, सुनील शेट्टी की हुई दमदार वापसी

By अमित कुमार | Published: February 24, 2021 12:50 PM2021-02-24T12:50:53+5:302021-02-24T12:54:08+5:30

John Abraham and Emraan Hashmi movie Mumbai Saga Teaser released: 'कांटे', 'मुसाफिर', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'काबिल' जैसी फिल्में फैंस के सामने पेश कर चुके डायरेक्टर संजय गुप्ता की नई फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

Mumbai Saga Teaser John Abraham and Emraan Hashmi spill the blood in Sanjay Gupta return to gangster cinema | Mumbai Saga Teaser: जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' का टीजर रिलीज, सुनील शेट्टी की हुई दमदार वापसी

फिल्म के टीजर का एक सीन। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsजॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मिंबई सागा का टीजर रिलीज कर दिया गया है। मुंबई सागा के इस टीजर में जॉन अब्राहम काफी ज्यादा दमदार नजर आ रहे हैं।मुंबई सागा में काजल अग्रवाल जॉन अब्राहम के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी।

John Abraham and Emraan Hashmi movie Mumbai Saga Teaser released: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की मस्ट अवेटेड फिल्म 'मुंबई सागा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जॉन अब्राहम ने खुद सोशल मीडिया पर इस टीजर को शेयर किया है। टीजर में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के बीच जबरदस्त नोक-झोंक दिखाई दे रही है।  

टीजर में इमरान हाशमी का एक डॉयलाग 'मैं उम्मीद पर नहीं जिद पर जीता हूं' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम किसी डॉन के रूप में नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर संजय गुप्ता ने इस फिल्म में कई बड़े कलाकारों को साइन किया है। इन दोनों के अलावा टीजर में प्रतीक बब्बर, जैकी श्रॉफ, रॉनित रॉय, सुनील शेट्टी और गुलशन ग्रोवर की झलक भी देखने को मिली है। 

पहले खबर ऐसी आ रही थी कि मुंबई सागा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के राइट्स अमेजॉन प्राइम को बेचे गए थे। लेकिन फिर बात नहीं बनी और अब अगले महीने यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म 19 मार्च 2021 को थिएटर में रिलीज होगी। मुंबई सागा फिल्म एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है जो 80 के दशक की कहनी पर बनी है। यह फिल्म बंबई के मुंबई होने पर आधारित है।

Web Title: Mumbai Saga Teaser John Abraham and Emraan Hashmi spill the blood in Sanjay Gupta return to gangster cinema

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे