Mumbai Saga: 'मुंबई सागा' में इस अंदाज में नजर आएंगे अब्राहम, फर्स्‍ट लुक में नजर आया दमदार तेवर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 13, 2020 11:55 AM2020-01-13T11:55:16+5:302020-01-13T11:55:16+5:30

मुंबई सागा के लुक में जॉन अब्राहम कुर्सी पर बैठे हैं और उन्‍होंने कुर्ता पाजामा पहना है। गले में सोने की चेन और माथे पर लंबा टीका नजर आ रहा है।

Mumbai Saga: John Abraham's FIRST LOOK from Sanjay Gupta's gangster flick is out | Mumbai Saga: 'मुंबई सागा' में इस अंदाज में नजर आएंगे अब्राहम, फर्स्‍ट लुक में नजर आया दमदार तेवर

Mumbai Saga: 'मुंबई सागा' में इस अंदाज में नजर आएंगे अब्राहम, फर्स्‍ट लुक में नजर आया दमदार तेवर

Highlightsमुंबई सागा में काजल अग्रवाल की एंट्री हुई है। डायरेक्टर संजय गुप्ता को खासतौर पर फिल्म 'कांटे', 'मुसाफिर', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'काबिल' जैसी फिल्में फैंस के सामने पेश कर चुके है।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक और नई फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज होगा है। जॉन अब जल्द मुंबई सागा फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर किसी डॉन के रूप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने ट्वीट करके शेयर किया है।

मुंबई सागा के लुक में जॉन अब्राहम कुर्सी पर बैठे हैं और उन्‍होंने कुर्ता पाजामा पहना है। गले में सोने की चेन और माथे पर लंबा टीका नजर आ रहा है। मुंबई सागा के इस लुक में जॉन अब्राहम काफी ज्यादा दमदार नजर आ रहे हैं।


एक्टर इस लुक में एकदम परफेक्ट नजर आ रहे हैं।जॉन अब्राहम के अलावा इस फ‍िल्‍म में इमरान हाशमी भी लीड रोल में होंगे। वहीं सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ भी इस फ‍िल्‍म में अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इनके अलावा अमोल गुप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। 

मुंबई सागा में काजल अग्रवाल की एंट्री हुई है। जो फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। डायरेक्टर संजय गुप्ता को खासतौर पर फिल्म 'कांटे', 'मुसाफिर', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'काबिल' जैसी फिल्में फैंस के सामने पेश कर चुके है। मुंबई सागा उनका ड्रीम प्रोजेक्ट बताई जा रही है।

Read in English

Web Title: Mumbai Saga: John Abraham's FIRST LOOK from Sanjay Gupta's gangster flick is out

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे