मुंबई की बारिश देख हैरान रह गई थीं सनी लियोनी, एक-दो ही दिन में करोड़ों का हुआ था नुकसान, जानें

By अनिल शर्मा | Published: August 10, 2023 01:26 PM2023-08-10T13:26:43+5:302023-08-10T13:41:30+5:30

अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा  कि जब मैं शुरुआत में काम के लिए भारत आई तो मैं मुंबई में रह रही थी। जो समुद्र के करीब है। मेरी दीवारों से खून बह रहा था, नमी ने मेरी चीजों को बहुत नुकसान पहुँचाया... लेकिन मुझे मौसम बहुत पसंद आया!  

Mumbai rain cost Sunny Leone crores in a day or two, know | मुंबई की बारिश देख हैरान रह गई थीं सनी लियोनी, एक-दो ही दिन में करोड़ों का हुआ था नुकसान, जानें

मुंबई की बारिश देख हैरान रह गई थीं सनी लियोनी, एक-दो ही दिन में करोड़ों का हुआ था नुकसान, जानें

Highlightsलियोनी ने कहा कि भारत आने के बाद यहां के मानसून को देख हैरान रह गई थीं। मुझे नहीं पता था कि आसमान से इतनी बारिश हो सकती हैः सनी लियोनी

मुंबईः सनी लियोनी ने अपने एक हालिया साक्षात्कार में भारतीय मानसून की चर्चा की। उनकी मानें तो भारत आने के बाद यहां के मानसून को देख हैरान रह गई थीं। बकौल सनी लियोनी- “मुझे नहीं पता था कि आसमान से इतनी बारिश हो सकती है। मैंने बारिश के कारण तीन बहुत अच्छी कारें खो दी हैं, और वह भी दो एक ही दिन में।'' 

सनी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि यह भयानक था, मैं रो रही थी क्योंकि ये कारें मैंने भारी टैक्स अदा कर खरीदी थी। बकौल सनी लियोनी- एक आठ सीटों वाला मर्सिडीज था। मैं खुश नहीं थी। अब मैं एक अद्भुत भारत निर्मित ट्रक चलाती हूं जो मानसून के लिए बनाया गया है। मुझे अब भारत में बनी कारें बहुत पसंद हैं।

अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा  कि जब मैं शुरुआत में काम के लिए भारत आई तो मैं मुंबई में रह रही थी। जो समुद्र के करीब है। मेरी दीवारों से खून बह रहा था, नमी ने मेरी चीजों को बहुत नुकसान पहुँचाया... लेकिन मुझे मौसम बहुत पसंद आया!  

अभिनेत्री ने कहा कि मानसून संभवतः वर्ष के मेरे पसंदीदा समयों में से एक है। जब बाहर बारिश होने लगती है तो मुझे खुशी होती है।  मैं दूर से ही बारिश का आनंद लेती हूं। गौरतलब है किि लियोन तीन बेटियों निशा और बेटों अशर और नूह की मां हैं। 

Web Title: Mumbai rain cost Sunny Leone crores in a day or two, know

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे