'बिग बॉस' के इस एक्स कंटेस्टेंट को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है बड़ी वजह

By मेघना वर्मा | Published: July 18, 2019 04:32 PM2019-07-18T16:32:15+5:302019-07-18T16:32:15+5:30

एजाज अक्सर ही अपने वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहते हैं।  हाल ही में टिकटॉक ग्रुप ने तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में विवादित वीडियो बनाया था

mumbai police arrests actor ajaz khan | 'बिग बॉस' के इस एक्स कंटेस्टेंट को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है बड़ी वजह

'बिग बॉस' के इस एक्स कंटेस्टेंट को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है बड़ी वजह

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे एजाज खान अपने अंदाज और हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते है। अब हालिया खबर की मानें तो मुंबई पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वैसे कंट्रोवर्सी से नाता रखने वाले एजाज खान की गिरफ्तारी की वजह उनका शेयर किया हुआ टिक टॉक वीडियो बताया जा रहा है।

जूम की रिपोर्ट की मानें तो एजाज खान को गुरूवार को अरेस्ट किया गया है। एजाज ने कम्युनल टिक टॉक वीडियो शेयर किया था। कुछ दिनों पहले एजाज खान टिक टॉक पर बैन लगाने के लिए भड़कते हुए भी दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था। 

ऐसा पहली बार नहीं है जब एजाज पहली बार सुर्खियों में आए हैं। आखिरी साल एंटी नारकोटिक्स सेल ने उन्हें एक होटल से गिरफ्तार किया था जहां वह ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किए गए थे। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी बेल को मंजूरी दे दी थी। रिसेंटली उनके शेयर किए हुए टिक टॉक वीडियो में वो मुंबई पुलिस पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। जिसमें वो बॉलीवुड के कुछ फेमस डायलॉग बोल रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने एजाज खान के खिलाफ एफआईआर लिखी है जिसमें तबरेज अंसारी की मौत का बदला लेने की बात की गई है। एजाज अक्सर ही अपने वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहते हैं।  हाल ही में टिकटॉक ग्रुप ने तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में विवादित वीडियो बनाया था जिसके समर्थन में एजाज उतर आए थे और आरोपियों का समर्थन किया था। 

Web Title: mumbai police arrests actor ajaz khan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे