मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर लिखा 'हमारे यहां ठग्स की कोई जगह नहीं', बिग बी व आमिर ने कुछ ऐसा दिया रिएक्शन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 2, 2018 12:53 PM2018-10-02T12:53:35+5:302018-10-02T12:53:35+5:30
अभिनेता आमिर खान ने इसी शनिवार रात मुंबई पुलिस ने एक पोस्टर को ट्वीट किया। इस पोस्टर में एक तरह आमिर की नई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की एक तस्वीर लगी है तो दूसरी तरफ मुंबई पुलिस की टीम की तस्वीर है।
मुंबई, 2 अक्टूबर: आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का शानदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अब इसी श्रेणी में मुंबई पुलिस का नाम भी जुड़ गया है। मुंबईके नए अभियान 'नो सिटी फॉर ठग्स' की प्रशंसा की।
अभिनेता आमिर खान ने इसी शनिवार रात मुंबई पुलिस ने एक पोस्टर को ट्वीट किया। इस पोस्टर में एक तरह आमिर की नई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की एक तस्वीर लगी है तो दूसरी तरफ मुंबई पुलिस की टीम की तस्वीर है। इस ट्वीट के कैप्शन में फिल्म का एक डायलॉग लिखा है, 'धोखा स्वभाव है हमारा'। तो वहीं मुंबई पुलिस की तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'और भरोसा हमारा।'
No place for Thugs in Mumbai #NoCityForThugspic.twitter.com/xGLsQpi9RM
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) September 29, 2018
इसके जवाब में आमिर ने लिखा कि वैसे आप का स्वभाव तो शक, दिन-रात मेहनत और सतर्कता है। भरोसा तो हम आप पर करते हैं। सम्मान।
Waise, aap ka swabhav to shaqq, din-raat mehnat, aur satarkta hai. Bharosa to hum aap pe karte hain. Respect. 🙏 https://t.co/Jd3FiSHSuG
— Aamir Khan (@aamir_khan) September 29, 2018
अमिर के बाद अमिताभ ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'हां बिल्कुल, मुंबई पुलिस को सम्मान।
yes indeed .. sahi 🙏 .. respect for the Mumbai Police https://t.co/SREhhIN368
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 29, 2018
इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार आवाज से शुरू होती है। कहानी 1795 की ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत आने के साथ शुरू होती है। अगले ही सीन में एंट्री होती है अमिताभ बच्चन की। ठग के लुक में उनके एक्शन सीन आपको हैरान कर देंगे। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी आमिर खान को देखकर होगी। उनकी कॉमेडी और जुगलबंदी बांधकर रखती है। हालांकि उनके बोलने का लहजा आपको 'पीके' की याद दिला सकता है।
वहीं फातिमा सना शेख ट्रेलर में कुछ अलग नहीं दिखी हैं। उनके रोल के बारे में आप पहले से जितना जानते हैं, उतना ही दिखाया गया है। वो एक्शन सीन करते दिख रही है। आखिर में एंट्री होती है कैटरीना कैफ की और वो आपको थोड़ा हैरान कर सकती हैं। कैटरीना का लुक, एक्शन और डांस मूव्स देखकर लगा रहा है कि फिल्म में उनका अच्छा खास रोल है। जिसे अब तक डिसक्लोज नहीं किया गया था। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख मेन किरदार में हैं।