लाइव न्यूज़ :

जिस लड़के को सुशांत सिंह राजपूत ने सिखाया क्रिकेट खेलना, अब रोहित शर्मा की टीम से खेलता है IPL

By अमित कुमार | Updated: June 15, 2020 18:17 IST

फिल्मों के साथ-साथ क्रिकेट से भी सुशांत सिंह राजपूत का गहरा नाता रहा है। 'काई पो चे' और 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से सुशांत ने बॉलीवुड पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में अली का किरदार निभाने वाले दिग्विजय देशमुख आज सच में एक क्रिकेटर हैं। आईपीएल-2020 में मुंबई इंडियंस की टीम में चुने गए देशमुख ने कहा कि लोगों को कभी पता नहीं चलेगा कि सुशांत के दिमाग में क्या चल रहा था।सुशांत सिंह राजपूत ने करियर की शुरुआत भी क्रिकेट आधारित फिल्म से ही की थी।

 बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 34 वर्ष के थे। बड़े पर्दे पर राजपूत की आखिरी फिल्म नितेश तिवारी निर्देशित ‘‘छिछोरे’’ थी। फिल्मों में उनकी जो पहचान मिली वो 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' थी। सुशांत सिंह राजपूत ने करियर की शुरुआत भी क्रिकेट आधारित फिल्म से ही की थी। 

चेतन भगत की किताब ‘थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित फिल्म ‘काई पो चे’ में सुशांत सिंह राजपूत ने एक कोच का रोल प्ले किया था। फिल्म में वह दोस्तों के साथ मिलकर क्रिकेट अकेडमी खोलते हैं और बच्चों को वहां ट्रेन करते हैं। सुशांत खुद तो क्रिकेटर नहीं बन पाते हैं लेकिन वह अली जो अकेडमी में ट्रेनिंग लेने आता है, उसे क्रिकेटर जरूर बनाना चाहते हैं। 

फिल्म में अली का किरदार निभाने वाले दिग्विजय देशमुख आज सच में एक क्रिकेटर हैं। इस बार मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें खरीदा है। वह रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में खेलते नजर आएंगे। देशमुख ने आईएएनएस से कहा, "मैं अभी भी सदमे में हूं। मुझे लगातार उन्हें याद कर रहा हूं। मैं कुछ भी समझ नहीं पा रहा हूं। हमने पर्दे के बाहर भी काफी समय बिताते थे। कभी नहीं सोचा था कि वह इस तरह का कदम उठाएंगे। उनकी मानसिकता कभी ऐसी नहीं थी।"

आईपीएल-2020 में मुंबई इंडियंस की टीम में चुने गए देशमुख ने कहा कि लोगों को कभी पता नहीं चलेगा कि सुशांत के दिमाग में क्या चल रहा था। देशमुख ने सुशांत की हाल ही की फिल्म का जिक्र किया जिसमें उन्होंने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया था जो अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए लड़ता है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच