लाइव न्यूज़ :

मुंबईः गाड़ी में दूसरी महिला के साथ रोमांस कर रहे थे कमल किशोर मिश्रा, पत्नी पर गाड़ी चढ़ाई, जान से मारने की कोशिश, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2022 21:50 IST

मुंबईः अंबोली पुलिस ने फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा की पत्नी की शिकायत के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत अंबोली पुलिस स्टेशन में करवाई है। 19 अक्टूबर को कथित तौर पर उसे एक कार से टक्कर मार दी थी। अंबोली थाने में आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबईः फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा मुसीबत में फंस गए हैं। शर्मा जी की लग गई, देहाती डिस्को, खली बली सहित कई फिल्म बनाने वाले मिश्रा पर कई आरोप लगे हैं। सीरियल की अभिनेत्री और पत्नी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 9 साल पहले शादी की थी और अब किसी दूसरी मॉडल के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

फिल्म अभिनेत्री का कहना है कि एक दिन जब वह अपने पति कमल किशोर मिश्रा के घर गईं तो देखा कि वह अपनी गाड़ी में बैठकर मॉडल के साथ रोमांस कर रहे हैं। मुझे देखते ही उन्होंने गाड़ी मुझपर चढ़ाने की कोशिश की। मैंने उनकी गाड़ी का शीशा खटखटाया और कहा कि आप थोड़ी देर के लिए बाहर निकलें आप से मुझे कुछ बात करनी है।

उन्होंने तेजी से गाड़ी घुमाई जो मेरे पैर को जख्मी कर गई फिर मैं गिर गई और मेरे सिर में जबर्दस्त चोट लगी, सिर फट गया, उसमें तीन टांके लगे। इसकी शिकायत अंबोली पुलिस स्टेशन में करवाई है। अंबोली पुलिस ने फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा की पत्नी की शिकायत के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पत्नी के अनुसार, मिश्रा ने 19 अक्टूबर को कथित तौर पर उसे एक कार से टक्कर मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। अंबोली थाने में आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने फिल्म निर्माता की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :मुंबई पुलिसहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच