सुशांत के करियर की ना भूलने वाली फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के चार साल पूरे, जानिए फिल्म से जुड़ी अनसुनी बातें
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 30, 2020 11:27 IST2020-09-30T10:49:58+5:302020-09-30T11:27:50+5:30
सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को रिलीज हुए बुधवार को 4 साल पूरे हो गए।

सुशांत के करियर की ना भूलने वाली फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के चार साल पूरे, जानिए फिल्म से जुड़ी अनसुनी बातें
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में ग्रेट क्रिकेटर एमएस धोनी का रोल सुशांत ने प्ले किया था। सुशांत सिंह राजपूत के करियर की ये एक ऐसी फिल्म है जिसको कभी भूला नहीं जा सकता है।30 सितंबर को फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज को 4 साल पूरे हो रहे हैं। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।
सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन इस फिल्म में अपने दमदार काम के जरिए वह हमेशा दर्शकों को लुभाते रहेंगे। धोनी फिल्म के लिए सुशांत ने जमकर मेहनत की थी, सुशांत ने धोनी जैसा लुक तक ले लिया था और उनके खेलने के अंदाज को सीखने के लिए भी एक्टर ने काफी मेहनत की थी।आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ खास फैक्ट्स...
-सुशांत की फिल्म में जो स्कूल दिखाया गया है, वो सच में महेंद्र सिंह धोनी का स्कूल है जहां वो बचपन में पढ़ने जाया करते थे।
-पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे ने सुशांत को फिल्म के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग दी थी। इतना ही नहीं सुशांत के घायल होने के बाद खुद धोनी ने उनको खेल सिखाया था।
-फैंस को शायद की पता हो कि अक्षय इस फिल्म को करना चाहते थे। लेकिन डायरेक्टर को अक्षय धोनी के लुक में ठीक नहीं लगे, जिसके बाद सुशांत को फिल्म के लिए साइन किया गया
-फिल्म से भूमिका चावला ने बॉलीवुड में 9 साल बाद कमबैक किया था। भूमिका ने फिल्ल में धोनी की बहन का रोल प्ले किया था इससे पहले वह 2007 में गांधी, माय फादर में नजर आई थीं।
-यह फिल्म 2016 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पांचवे नंबर पर थी। इसने तकरीबन 133 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट 80 करोड़ था जिसमें से 40 करोड़ महेंद्र सिंह धोनी को दिए गए थे।
-कियारा अडवाणी फिल्म में साक्षी धोनी के रोल में नजर आई थीं। खास बात ये है कि साक्षी ने फिल्म के वेडिंग सीन के लिए अपनी वेडिंग ड्रेस कियारा को दी थी।