एमपी के दीप गौतम का 'अमेरिका गॉट टैंलेंट' में हुआ चयन, ऑडिशन में कई कलाकारों को पछाड़ हुए सलेक्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 30, 2022 12:52 PM2022-07-30T12:52:39+5:302022-07-30T13:08:49+5:30
पॉपिंग डांस में निपुण दीप को रोबोटिक्स डांस खूब पसंद हैं। हालांकि वह कुछ अलग करना चाहता था। लिहाजा उसने 'टॉय डांस' के बारिकियों को सीखने का विकल्प ही चुना। पॉपिंग से टॉय डांस की राह चुनना दीप के लिए आसान नहीं था।
नई दिल्ली। मेहतन और लक्ष्य एक साथ साधे जाएं तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के रहने वाले दीप गौतम ने कर दिखाया है। दीप गौतम ने कई कलाकारों को पछाड़ते हुए अमेरिकी रिएलिटी शो 'अमेरिका गॉट टैलेंट' में जगह बना ली है। अमेरिका के पॉपुलर शो अमेरिका गॉट टैलेंट सीजन-16, 17 के ऑडिशन के लिए दीप का चयन हुआ है।
हालांकि अमेरिका के इस लोकप्रिय शो तक पहुंचने के लिए दीप को काफी मेहनत करनी पड़ी। रिश्तेदारों, दोस्तों ने उसके टैलेंट का मजाक उड़ाया। पॉपिंग डांस में निपुण दीप को रोबोटिक्स डांस खूब पसंद हैं। हालांकि वह कुछ अलग करना चाहता था। लिहाजा उसने 'टॉय डांस' के बारिकियों को सीखने का विकल्प चुना। पॉपिंग से टॉय डांस की राह चुनना दीप के लिए आसान नहीं था। हेयर कलर से लेकर खिलौनों की तरह खुद के कपड़े डिजाइन किए। इसके लिए दोस्तों और रिश्तेदारों ने उसका काफी मजाक बनाया। लेकिन दीप अपने लक्ष्य पर कायम रहा।
दीप की मानें तो शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म जोश ने उसके सपनों को पूरा करने में मदद की। दीप के कई वीडियोज जोश पर मौजूद हैं जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया। उसके बनाए कंटेट को काफी सराहना और प्यार मिलता है। दीप का एक सपना है कि उसका खुद का एक डांस स्टूडियो हो जिसमें वह औरों को इसमें प्रशिक्षित कर सके।
बता दें कि दीप ने साल 2019 में सोनी सब टीवी द्वारा होस्ट किए गए डांस रियलिटी शो 'इंडिया के मस्त कलंदर' में सेमी-फाइनल तक का सफर तय कर चुका है। इसके साथ ही दीप तेलुगु रियलिटी शो "डांसी प्लस" के टॉप 12 में भी जगह बना चुके हैं। अमेरिका के पॉपुलर शो अमेरिका गॉट टैलेंट सीजन-16, 17 के ऑडिशन के लिए दीप का चयन हो चुका है।