गोवा के बीच पर मौनी रॉय दुबई के कोरोबारी सूरज नांबियार संग करेंगी शादी, इन दिन दोनों लेंगे सात फेरे
By अनिल शर्मा | Published: January 13, 2022 09:26 AM2022-01-13T09:26:32+5:302022-01-13T09:45:16+5:30
अटकलें थीं कि मौनी और सूजर दुबई में ही शादी करेंगे लेकिन इसके विपरीत मौनी अब गोवा के बीच पर शादी रचाएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक इन सबका खुलासा अभिनेत्री के एक करीबी ने किया है।
मुंबईः कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बाद बॉलीवुड में एक और बड़ी शादी होने जा रही है। खबर है कि अभिनेत्री मौनी रॉय जल्द ही दुबई में रहनेवाले कथित कोरोबारी प्रेमी सूरज नांबियार संग सात फेरे लेने जा रही हैं। शादी की तारीख भी तय हो गई और विवाह स्थल को भी फाइनल कर लिया गया है।
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अभिनेत्री मौनी रॉय 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अटकलें थीं कि मौनी और सूजर दुबई में ही शादी करेंगे लेकिन इसके विपरीत मौनी अब गोवा के बीच पर शादी रचाएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक इन सबका खुलासा अभिनेत्री के एक करीबी ने किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए एक पांच सितारा रिसॉर्ट को स्थल के रूप में बुक किया गया है। लोगों को शादी का निमंत्रण कार्ड भी भेज दिया गया है लेकिन विक्की और कैटरीना की तरह मौनी भी नहीं चाहती हैं कि इसका किसी को पता चले। मेहमानों को इस बारे में चुप्पी साधे रहने को कहा गया है। इसके साथ ही सभी मेहमानों को अपने टीकाकरण प्रमाण पत्र ले जाने के लिए कहा गया है। हमारी
रिपोर्ट के अनुसार, मौनी गोवा के वागाटोर बीच के पास डब्ल्यू गोवा को शादी के लिए चुना है। शादी का आयोजन दिन में होगा। यह एक सी-बीच वेडिंग होगी। शादी के एक दिन बाद यानी 28 जनवरी को पार्टी रखी गई है जिसके लिए रॉय के करीबी दोस्त और डांस रियलिटी शो के पूर्व छात्र प्रतीक उटेकर और राहुल शेट्टी उसी के लिए उनके साथ पूर्वाभ्यास कर रहे हैं।
निर्माता करण जौहर और एकता कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पूर्व अभिनेता आशिका गोराडिया सहित कई अन्य सितारे शादी में शामिल होंगे। गौरतलब है कि दिलचस्प बात यह है कि रॉय ने अपनी बैचलरेट भी गोवा में ही की थी।