Mouni Roy in Holi Song: होली पर धमाल करेंगी 'नाग‍िन' मौनी रॉय, अंदाज देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: February 27, 2020 09:36 AM2020-02-27T09:36:51+5:302020-02-27T09:36:51+5:30

Mouni Roy in Mika Singh Holi Song: मौनी रॉय होली के मौके पर अपने म्यूजिक वीडियो से धमाल मचाने वाली हैं। वे मीका सिंह और अभिनव सिंह के गाने में नजर आएंगी।

Mouni Roy in Holi song: 'Nagin' Mouni Roy will perform Holi | Mouni Roy in Holi Song: होली पर धमाल करेंगी 'नाग‍िन' मौनी रॉय, अंदाज देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Mouni Roy in Holi Song: होली पर धमाल करेंगी 'नाग‍िन' मौनी रॉय, अंदाज देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Highlights'नागिन' बनकर घर-घर में पहचान बनाने के बाद फिल्मों में आईं मौनी रॉय मानों गायब हो गई हैंमौनी के साथ दिखेंगे सनी सिंह और वरुण शर्मा

'नागिन' बनकर घर-घर में पहचान बनाने के बाद फिल्मों में आईं मौनी रॉय मानों गायब हो गई हैं. लंबे समय बाद उनके बारे में फैंस को उत्साहित करती एक खबर आई है. पता चला है कि मौनी इस होली पर धमाल मचाने वाली हैं, वह भी अपने वीडियो से.

जी हां, टीवी सीरियलों, फिल्मों के बाद अब मौनी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आने वाली हैं. उनका एक म्यूजिक वीडियो होली पर आने वाला है. इसमें मीका सिंह और अभिनव सिंह अपनी आवाज दे रहे हैं. हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी में मौनी ने कुछ वीडियो और फोटो शेयर किए हैं, जो कि इसकी शूटिंग के हैं.

इस गाने में मौनी के साथ 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम सनी सिंह और 'फुकरे' फेम वरुण शर्मा नजर आएंगे. इसे कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है. गाना अभी रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन कलाकारों द्वारा शेयर किए गए फोटो देखकर लगता है कि यह गाना होली पर धमाल मचाने वाला है.

Web Title: Mouni Roy in Holi song: 'Nagin' Mouni Roy will perform Holi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे