एक्ट्रेस मोना सिंह ने लिए सात फेरे, लाल जोड़े में शादी की फोटो हुईं वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 27, 2019 04:36 PM2019-12-27T16:36:13+5:302019-12-27T16:36:13+5:30
जस्सी जैसा कोई नहीं सीरियल से फैंस को दीवाना करने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह ने आज शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
टीवी और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना करने वाली एक्ट्रेस मोना सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्ट्रेस ने आज शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी की पहली फोटो सामने आ गई हैं।
मोना सिंह ने दक्षिण भारतीय इनलेस्टनेंट बैंकर श्याम के साथ शादी की है। कहा जा रहा है कि ये शादी किसी गुरुद्वारे में हुई है। मोना अपनी शादी में लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। इस दौरान वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
लाल चूड़ा, मांग टीका और कलीरे मोना के लुक और भी खूबसूरत बना रहे हैं। बता दें कि अपनी शादी की इन रस्मों में मोना का ब्राइडल लुक काफी कुछ प्रियंका चोपड़ा से इंस्पायर नजर आ रहा है।
मोना ने ड्रेस से लेकर ज्वेलरी तक प्रियंका चोपड़ा के स्टाइल की ही पहनी है। कुल मिलाकर इस दौरान वह काफी ज्यादा सुंदर लग रही थीं। इससे पहले मोना की मेहंदी की फोटो सामने आई थीं। जो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।
अपनी मेहंदी सेरेमनी में मोना ने पिंक कलर का सूट पहना था और फूलों की ज्वेलरी से साथ नजर आईं। इस शादी में मोना के करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए हैं।