लाइव न्यूज़ :

Mission Mangal Trailer Review: अक्षय कुमार के इस मिशन ने जीता लोगों का दिल, बस इस चीज की खलती है कमी

By मेघना वर्मा | Updated: July 18, 2019 14:22 IST

मिशन मंगल की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। साधारण उन लोगों की जिंदगी की कहानी जिसने देश और दुनिया ही नहीं बल्कि आसमां पर इतिहास रच दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया स्पेस रिसर्च ऑरगनाइजेशन पर बनी ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।  मिशन मंगल फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा के साथ शरमन जोशी नजर आएंगे।

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड और मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। भारत को मंगल ग्रह पर पहुंचाने की इस कहानी में ना सिर्फ देशभक्ति है बल्कि भारतीय वैज्ञानिकों की निजी जिंदगी की थोड़ी कहानियों को भी दिखाया जाएगा। बेहतरीन ट्रेलर में बस एक चीज की कमी ये खलती है कि वो कुछ समय के लिए कनेक्ट नहीं कर पाती

ऐसा है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरूआत होती है अक्षय कुमार से। जो कहते हैं कि एक्सपेरिमेंट नहीं करेंगे तो हमें अपने आपको साइंटिस्ट कहने का कोई अधिकार नहीं है। बस इसके बाद ट्रेलर में ही सभी एक्टर्स का इंट्रो करवा दिया जाता है। विद्या बालन जो एक साइंटिस्ट होने के साथ हाउस वाइफ हैं और घर संभालती हैं। सोनीक्षी सिन्हा जो अपने काम से बेहद प्यार तो करती हैं मगर नासा जाने का सपना देखती हैं। ऐसे ही तापसी, शरमन जोशी और बाकी कैरेक्टर्स को इंट्रड्यूस करवाया जाता है। 

ट्रेलर आपको तब अपनी ओर और खींचता है जब रॉकेट लॉन्च होने की पूरी तैयारी हो जाती है। इसके  बाद शुरू होता है काउंट डाउन। 15 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में देशभक्ति की झलक भी तभी दिखती है जब रॉकेट लॉन्चिंग की तैयारी पूरी हो जाती है। 

ट्रेलर के बैकग्राउंड में चलता वंदे मातरम का ट्यून इस कहानी में आपके दिल को छू जाएगा। कुछ रूढिवादी इंडियन साइंटिस्ट की ये कहानी है जिन्होंने मंगल ग्रह पर भारत का नाम दर्ज करवा दिया। 

बस इस चीज की है कमी

मिशन मंगल के 2 मिनट 52 सेकेंट का ये ट्रेलर शुरूआत में थोड़ा सा खींचा हुआ लग सकता है। जहां सारे एक्टर्स का परिचय करवाया गया है वहां अपने आपको कुछ फोर्स करने की जरूरत होगी की आप स्क्रीन पर देखें। वहीं एक मिनट 30 सेकेंड के बाद ट्रेलर से आपका कनेक्शन जुड़ जाएगा। 

मिशन मंगल की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। साधारण उन लोगों की जिंदगी की कहानी जिसने देश और दुनिया ही नहीं बल्कि आसमां पर इतिहास रच दिया। इंडिया स्पेस रिसर्च ऑरगनाइजेशन पर बनी ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।  

टॅग्स :अक्षय कुमारतापसी पन्नूविद्या बालनसोनाक्षी सिन्हाशरमन जोशी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?