लाइव न्यूज़ :

मनोज बाजपेयी ने कहा- 34 साल की उम्र में जो सुशांत सिंह राजपूत ने कर दिखाया था, उतना हर कोई नहीं कर पाता

By अमित कुमार | Updated: June 26, 2020 09:58 IST

मनोज बाजपेयी की गिनती इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टरों में की जाती है। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से मनोज बाजपेयी काफी दुखी हैं। 2019 में सुशांत के साथ फिल्म 'सोनचिड़िया' में काम करने वाले मनोज बाजपेयी एक बार फिर राजपूत को याद कर इमोशनल हो गए। मनोज ने कहा कि 34 साल की उम्र में सुशांत का जिंदगी से हार मान लेना हर किसी के लिए शॉकिंग हैं।

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। मनोज अब तक एक से एक नायाब फिल्में फैंस के सामने पेश कर चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से मनोज बाजपेयी काफी दुखी हैं। वह लगातार सुशांत को लेकर अपनी बात लोगों के सामने रख रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो अपलोड कर अपने विचार रखे थे। 

 2019 में सुशांत के साथ फिल्म 'सोनचिड़िया' में काम करने वाले मनोज बाजपेयी एक बार फिर राजपूत को याद कर इमोशनल हो गए। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया। पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में मनोज ने कहा कि 34 साल की उम्र में सुशांत का जिंदगी से हार मान लेना हर किसी के लिए शॉकिंग हैं।

उतार-चढ़ाव और इमोशंस से गुरना आम बात

मनोज बाजपेयी ने कहा, ' जिंदगी में हर किसी को अलग-अलग परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। हम सभी के पास उतार-चढ़ाव और इमोशंस होते हैं। सुशांत भी अलग नहीं थे। मुझे नहीं लगता कि मैं इतना टैलंटेड हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं उतना इंटेलिजेंट हूं जितने वो हुआ करते थे। उन्होंने 34 साल की उम्र में जितना कुछ हासिल कर लिया था, वो हर किसी के बस की बात नहीं होती।'

34 साल की उम्र तक मनोज भी वो सब अचीव नहीं कर पाए थे

उन्होंने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि 34 साल की उम्र तक मैंने वो सब अचीव कर पाया था जो उन्होंने कर लिया था। मैं उन्हें सिर्फ एक अच्छे इंसान के रूप में ही नहीं बल्कि ऐसे इंसान के रूप में जानता हूं, जो पटना से था। जो इतनी ऊचाइयों पर होने के बावजूद अंदर से बिल्कुल छोटे कस्बे का था। सुशांत की बातों से मैं खुद को काफी हद तक जोड़ पाता था।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमनोज बाजपेईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच