पंकज त्रिपाठी के घर मनोज वाजपेई ने किया डिनर, मछली भात खा कर हुए खुश

By वैशाली कुमारी | Published: September 6, 2021 09:03 AM2021-09-06T09:03:47+5:302021-09-06T09:07:03+5:30

अभिनेता मनोज वाजपेई ने हाल ही में अपने दो दोस्तों और को एक्टर्स के साथ डिनर किया। तस्वीर देखते ही फैंस बड़े खुश हो गए। मनोज वाजपेई के यह दोस्त कोई और नहीं बल्कि पंकज त्रिपाठी और विनीत कुमार थे। 

Manoj Bajpayee had dinner at Pankaj Tripathi's house | पंकज त्रिपाठी के घर मनोज वाजपेई ने किया डिनर, मछली भात खा कर हुए खुश

पंकज त्रिपाठी ने भी मनोज और विनीत के साथ डिनर के इस खास पलों की खुशी जाहिर की है।

Highlightsपंकज त्रिपाठी ने डिनर का आयोजन किया था जिसमें मनोज वाजपेई और विनीत कुमार आमंत्रित थे मनोज वाजपेई ने पंकज त्रिपाठी और विनीत कुमार के साथ अपनी फोटो शेयर

बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता अगर कहीं एक साथ दिख जाए तो यह मोमेंट उनके फैंस के लिए बहुत खास होता है। सिर्फ फैंस ही नहीं उन अभिनेताओं के साथ होने की खुशी से भी पता चलता है की वह एक दूसरे के साथ कितने खुश हैं बिल्कुल ऐसा ही कुछ मनोज वाजपेई के साथ देखने को मिला। अभिनेता मनोज वाजपेई ने हाल ही में अपने दो दोस्तों और को एक्टर्स के साथ डिनर किया। तस्वीर देखते ही फैंस बड़े खुश हो गए। मनोज वाजपेई के यह दोस्त कोई और नहीं बल्कि पंकज त्रिपाठी और विनीत कुमार थे। 

दरअसल अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने डिनर का आयोजन किया था जिसमें मनोज वाजपेई और विनीत कुमार आमंत्रित थे। ऐक्टर मनोज वाजपेई ने पंकज त्रिपाठी और विनीत कुमार के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मेरे सीनियर और मेरे दोस्त विनीत कुमार और हमारे प्यारे पंकज त्रिपाठी के साथ एक शाम उनके घर में मछली भात के लिए। पंकज और मृदुला कमाल की होस्ट है। फिर जल्दी मिलना होगा मीट भात के लिए।

 

 

पंकज त्रिपाठी ने भी मनोज और विनीत के साथ डिनर के इस खास पलों की खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मनभावन हुआ है। जेठ में सावन हुआ है। हमारे मनोभाव थे। आप दोनों अंग्रेजों को घर पर देखकर अब अगला तारीख की प्रतीक्षा में बानी भैया। 
आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी मनोज बाजपाई के बहुत बड़े फैन रहे हैं। 2019 में कपिल शर्मा शो के दौरान मनोज के बारे में बात करते हुए पंकज इमोशनल भी हो गए थे। 

पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपाई अपनी क्षेत्रीय भाषा के जरिए फैंस का दिल जीतते रहते हैं। जून में जब मनोज बाजपाई की वेब सीरीज द फैमिली मैन टू रिलीज हुई थी उस वक्त भी दोनों अभिनेताओं ने क्षेत्रीय भाषा में मजेदार बातचीत की थी। पंकज त्रिपाठी ने ट्वीट किया था- "वाह बधाई और शुभकामनाएं भैया। पूरी टीम को जय हो। 

इस पर मनोज ने भोजपुरी में जवाब दिया धन्यवाद त्रिपाठी जी समय मिलते ही सपरिवार देख डालिए। नीक लगे ता फोन करिहा अउर न लगे ता मछली खिला दिया। यानी अगर आपको  अच्छी लगे तो फोन कर लीजिएगा ना लगे तो मछली खिला दीजिए।

Web Title: Manoj Bajpayee had dinner at Pankaj Tripathi's house

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे