निर्भया के दोषियों की फांसी में हुई देरी पर भड़की बॉलीवुड एक्ट्रेस, कह दी ये बड़ी बात
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 18, 2020 09:09 AM2020-01-18T09:09:35+5:302020-01-18T09:09:35+5:30
मल्लिका ने कहा कि ये कितना निराशाजनक है, देश की महिलाओं को कैसा महसूस हो रहा होगा, मैं यह महसूस कर सकती हूं, सोच कर देखिए निर्भया के पेरेंट्स पर क्या बीत रही होगी।
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों की फांसी में हो रही में लोगों के अंदर गुस्सा देखने को मिल रहा है। 22 जनवरी को पहले निर्भया के दोषियों को फांसी दी जानी थी। लेकिन इसके बाद दोषी की याचिकी पर सुनवाई करते हुए पाटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर दिया गया है। अब फांसी की तारीख को 1 फरवरी कर दिया है।
फांसी की तारीख में देरी हो जाने से लोगों के अंदर जमकर गुस्सा देने को मिल रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का भी गुस्सा फूटा है।
दुष्कर्म और बाल वेश्यावृत्ति पीड़ितों के पुनर्वास में काफी एक्टिव मल्लिका का कहना है कि यह खबर देश की महिलाओं के लिए निराशाजनक है। मल्लिका ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि 'ये कितना निराशाजनक है, देश की महिलाओं को कैसा महसूस हो रहा होगा, मैं यह महसूस कर सकती हूं। सोच कर देखिए निर्भया के पेरेंट्स पर क्या बीत रही होगी।
मल्लिका ने कहा है कि ऐसी खबरें रोज आती हैं कि देश के अलग अलग हिस्सों में महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या की खबरें आती रहती हैं इससे पता चलता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है।
इससे पहले निर्भया की मां आशा देवी ने नए डेथ वारंट पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जो मुजरिम चाहते थे वही हो रहा है। तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख... उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम ऐसा है कि जहां अपराधियों की सुनी जाती है।