मुंबई में जमा हुए हजारों मजदूर को देख आया मल्लिका शेरावत का फूटा गुस्सा, पूछा- क्या इन गरीब लोगों की गलती है?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 15, 2020 07:18 AM2020-04-15T07:18:10+5:302020-04-15T07:18:10+5:30

मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा होने के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने विनय दुबे नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह 18 अप्रैल को मजदूरों के बड़े विरोध प्रदर्शन की धमकी दे रहा था।

mallika sherawat reaction on mumbai large group | मुंबई में जमा हुए हजारों मजदूर को देख आया मल्लिका शेरावत का फूटा गुस्सा, पूछा- क्या इन गरीब लोगों की गलती है?

फाइल फोटो

Highlightsदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा में मंगलवार को लॉकडाउन के बीच हजारों लोग सड़कों पर नजर आएलोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दीं

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा में मंगलवार को लॉकडाउन के बीच हजारों लोग सड़कों पर नजर आए। इन लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दीं। दरअसल बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों पहुंचे थे। ये भीड़ घर जाने के लिए इकट्ठा हुई थी। यहां इक्ट्ठा हो कर ये सभी अपने-अपने घर जाने देने की मांग कर रहे थे।

हालांकि बाद में पुलिस ने इस स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी चार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया गया। साथ ही स्थानीय नेताओं द्वारा मजदूरों से जगह खाली करने को कहा गया। लोगों की भीड़ देखकर प्रशासन तक की हालत खराब हो गई थी। इसी बीच इस पूरे प्रकरण पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने ट्वीट कर सवाल पूछा है।

मल्लिका ने लोगों की भीड़ का वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि क्या सच में इन गरीब लोगों की गलती है? मल्लिका ने ट्वीट किया, 'मुंबई के बांद्रा इलाके में इस समय ये हो रहा है। क्या सच में इसमें इन गरीब लोगों की गलती है ?' मल्लिका के इस ट्वीट पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


मल्लिका के अलावा सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'बांद्रा स्टेशन पर ये सब देख बहुत दुखी हूं। अगर पूरी दुनिया से लोगों को भारत लाने के लिए प्लेन का इस्तेमाल किया जा सकता है तो इन प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए क्यों बसों और ट्रेनों की व्यवस्था नहीं हो सकती।' सुचित्रा ने अपने इस ट्वीट पर पीएमओ और महाष्ट्र सीएमओ को टैग किया है।

मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा होने के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने विनय दुबे नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह 18 अप्रैल को मजदूरों के बड़े विरोध प्रदर्शन की धमकी दे रहा था।

Web Title: mallika sherawat reaction on mumbai large group

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे