लाइव न्यूज़ :

मलयालम अभिनेता कोल्लम तुलसी ने किया आत्मसमर्पण, जानिए क्या था मामला?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 6, 2019 08:45 IST

Open in App

मलयालम अभिनेता कोल्लम तुलसी ने कोल्लम जिले के चवारा में मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. उन्होंने सबरीमला प्रदर्शन के दौरान महिला विरोधी भड़काऊ बयान के जरिए विवाद पैदा कर दिया था. पिछले साल अक्तूबर में तुलसी के 'चौंकाने' वाले बयान को लेकर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था.

उन्होंने कहा था कि सबरीमला में प्रवेश करने वाली 10 से 50 साल की आयु वर्ग की महिलाओं के दो टुकड़े कर देने चाहिए और एक टुकड़े को दिल्ली और दूसरे को मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के कार्यालय भेज दिया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने फैसला सुनाने वाली पीठ पर भी हमला बोला था.

फिल्मों एवं टीवी कार्यक्रमों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाने के लिए लोकप्रिय कलाकार ने ये टिप्पणियां पिछले साल 12 अक्तूबर को चावरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पी. एस. श्रीधरण की अगुवाई वाली 'सबरीमला समरक्षणा यात्रा' के स्वागत के लिए बुलाई गई बैठक में की थीं.

हालांकि, उन्होंने अपनी टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी लेकिन माकपा की युवा शाखा डीवाईएफआई के स्थानीय नेता की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. केरल उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत याचिका को 10 जनवरी को खारिज कर दिया था और जांच अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस