मलयालम अभिनेता सी वी देव का 83 की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शोक प्रकट किया

By अनिल शर्मा | Published: June 27, 2023 08:01 AM2023-06-27T08:01:52+5:302023-06-27T08:06:46+5:30

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

Malayalam actor CV Dev passes away at 83 Chief Minister Pinarayi Vijayan condoles | मलयालम अभिनेता सी वी देव का 83 की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शोक प्रकट किया

मलयालम अभिनेता सी वी देव का 83 की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शोक प्रकट किया

Highlightsमुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।उनका इलाज कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

कोझिकोडः सौ से अधिक फिल्मों और कई नाटकों में अभिनय कर चुके मलयालम अभिनेता सी वी देव का सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। देव लोकप्रिय नाटकों और 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। कई फिल्मों में उनकी भूमिकाओं की समीक्षकों द्वारा सराहना की गई। कोझिकोड के रहने वाले देव ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत नाटक के माध्यम से की। यारो ओरल (1987) उनकी पहली फिल्म थी। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में ‘साध्यम’, ‘ई पुझायुम कडान्नू’, ‘मिझि रैंडिलम’, ‘चंद्रोलसवम’ शामिल हैं। 

संदेशम, मन्नादिर पेनिनु चेनकोट्टा चेकन, इंग्लिश मीडियम, चंद्रोलसावम और उरुम्बुकल उरंगरिल्ला जैसी फिल्मों में उनके किरदारों ने ध्यान आकर्षित किया। उन्हें केरल संगीत नाटक अकादमी का गुरुपूजा पुरस्कार मिला।

 

Web Title: Malayalam actor CV Dev passes away at 83 Chief Minister Pinarayi Vijayan condoles

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे