मलाइका ने स्टाइलिश फोटो पोस्ट करके लिखा- 'मुझे वापस ले चलो', इश्क में डूबे अर्जुन ने दिया कुछ अंदाज में दिया जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 18, 2019 02:39 PM2019-01-18T14:39:25+5:302019-01-18T14:50:09+5:30

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बातें कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों को आए दिन एक साथ देखा जाता है। ऐसे में जैसे जैसे वक्त बीत रहा है दोनों के लिंकअप की खबरें तेज हो रही हैं।

malaika arora shared a throwback picture on instagram and arjun kapoor | मलाइका ने स्टाइलिश फोटो पोस्ट करके लिखा- 'मुझे वापस ले चलो', इश्क में डूबे अर्जुन ने दिया कुछ अंदाज में दिया जवाब

मलाइका ने स्टाइलिश फोटो पोस्ट करके लिखा- 'मुझे वापस ले चलो', इश्क में डूबे अर्जुन ने दिया कुछ अंदाज में दिया जवाब

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बातें कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों को आए दिन एक साथ देखा जाता है। ऐसे में जैसे जैसे वक्त बीत रहा है दोनों के लिंकअप की खबरें तेज हो रही हैं। हांलाकि अभी भी दोनों ने खुलकर एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है। अब मलाइका ने एक फोटो पोस्ट की जिस पर अर्जुन कुछ ऐसा कमेंट किया है कि फैंस फिदा हुए जा रहे हैं।

खबर के अनुसार मलाइका ने यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मुझे वापस ले चलो, happiness। #throwbackthursday' मलाइका के इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने ज्यादा कुछ नहीं लिखा है, लेकिन जितना ही लिखा है फैन्स उसे लेकर उनके पीछे पड़ गए हैं।

फिर क्या था अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, 'हम्मम।' ऐसा लग रहा है कि ऐक्ट्रेस की इस डिमांड पर अर्जुन वाकई विचार कर रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि अर्जुन का पोस्ट कुछ ऐसा ही इशारा कर रहा है। अर्जुन ने जिस तरह से जवाब दिया है उससे एक बात साफ है कि वह इश्क में गिरफ्तार हैं। फैंस दोनों के इस इंदाज को भी पसंद कर रहे हैं।

पिछले दिनों मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और बाद में अर्जुन ने उसी वकेशन की अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके बाद फैन्स उनके इंस्टाग्रम पर उनकी खिंचाई कर रहे हैं।

फोटो हुई थी वायरल

हाल ही में मलाइका और अर्जुन की दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। फैंस के बीच छाई इन फोटो में  मलाइका अर्जुन कपूर के बाहों में बैठी नजर आ रही थीं। इस फोटो से दोनों के बीच के प्यार को साफतौर पर समझा जा सकता था। इस फोटो को अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने सोशल मीडिया एकांउट पर शेयर किया है जिसमें मलाइका अर्जुन के पास बैठी नजर आ रही थीं। दोनों के इस अंदाज को फैंस भी जमकर पंसद कर रहे हैं साथ ही बिना कुछ कहे दोनों के बीच के रिश्ते को वो भी समझ गए थे। 

Web Title: malaika arora shared a throwback picture on instagram and arjun kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे