अर्जुन कपूर को प्यार से इस नाम से पुकारती हैं मलाइका अरोड़ा, फोटो शेयर करके किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 4, 2019 11:11 AM2019-07-04T11:11:15+5:302019-07-04T11:11:34+5:30

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में मलाइका ने एक हैट पहनी हुई है।

malaika arora has a cute nick name for arjun kapoor | अर्जुन कपूर को प्यार से इस नाम से पुकारती हैं मलाइका अरोड़ा, फोटो शेयर करके किया खुलासा

अर्जुन कपूर को प्यार से इस नाम से पुकारती हैं मलाइका अरोड़ा, फोटो शेयर करके किया खुलासा

Highlights मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इश्क के चर्चे इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में अर्जुन के जन्मदिन पर मालइका ने साथ की एक फोटो शेयर की थी।


 मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इश्क के चर्चे इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों के रिलेशन पर अब लगभग मुहर लग चुकी है। हाल ही में अर्जुन के जन्मदिन पर मालइका ने साथ की एक फोटो शेयर की थी।अब हम आपको बताते हैं कि अर्जुन को मलाइका किस नाम से बुलाती हैं।

मलाइका अरोड़ा  ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में मलाइका ने एक हैट पहनी हुई है। इसी फोटो के कैप्शन में मलाइका ने खुलासा किया है कि वह अर्जुन को किस नाम से पुकारती हैं।

हाल ही में मलाइका ने न्यूयॉर्क ट्रिप की फोटो पोस्ट की है। मलाइका ने फोटो के साथ लिखा- 'Mad hatter in nyc (p.s THE mad hatter clicked it)। मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट से खुलासा हुआ है कि वह अर्जुन कपूर को मैड हैटर नाम से पुकारती हैं।

ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग समझ गए हैं कि दोनों के बीच कितना प्यार है। हाल ही में एक साक्षात्कार में एक्ट्रेस से पूछा गया था कि उनको अर्जुन की कौन सी चीज पसंद है। तो मलाइका ने कहा था कि उन्हें अर्जुन कपूर की कौन सी बात सबसे अधिक पसंद है। 

हाल ही में अर्जुन के जन्मदिन मलाइका ने दोनों के साथ की फोटो शेयर की थी। जिसमें दोनों एक दूसरे के हाथ पकड़ें नजर आ रहे थे। ये फोटो तेजी से वायरल हो गई थी।

Web Title: malaika arora has a cute nick name for arjun kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे