क्या मालदीव में अपनी बैचलर्स पार्टी मना रही हैं मलाइका अरोड़ा, फैंस भी ले रहे हैं चुटकी

By मेघना वर्मा | Published: March 30, 2019 10:56 AM2019-03-30T10:56:27+5:302019-03-30T10:56:27+5:30

मलाइका अरोड़ा ने 18 साल बाद अरबाज खान से तलाक ले लिया है। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है।

malaika arora enjoy her maldives bachelorette party see photos | क्या मालदीव में अपनी बैचलर्स पार्टी मना रही हैं मलाइका अरोड़ा, फैंस भी ले रहे हैं चुटकी

क्या मालदीव में अपनी बैचलर्स पार्टी मना रही हैं मलाइका अरोड़ा, फैंस भी ले रहे हैं चुटकी

Highlightsखबर है कि जल्द ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अप्रैल की 19 तारीख को दोनों शादी कर लेंगे।

बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के शादी की खबरों से बॉलीवुड गलियारें में बज्ज है। हलांकि इस बात पर अभी किसी तरह की आधिकारिक मोहर नहीं लगी है मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल की 19 तारीख को दोनों लव कपल शादी के बंधन में बंध जाएंगें। वहीं एक्ट्रेस मलाइक इस दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इस चीज को भी लेकर लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। 

सोशल मीडिया पर मलाइका ने अपनी हॉट पिक्स शेयर की हैं। जिसे देखकर लोग उनकी चुटकी ले रहे हैं। खबर तो ये है कि मलाइका मालदीव में अपने गर्ले गैंग के साथ बैचलर्स पार्टी को इंज्वॉय कर रही हैं। 45 साल की एक्ट्रेस अपने आप को फिट रखने के लिए स्ट्रीक्ट डाइट फॉलो करती हैं। जिसका जलवा उनकी शेयर की हुई फोटोज में देखा जा सकता है। 

शेयर की हुई फोटोज में मलाइका व्हाइट करले के टू पीस में दिख रही हैं। वहीं उनकी पूल फोटो भी बेहद हॉट है। इस फोटोज में मलाइका के साथ उनकी गर्ले गैंग भी दिखाई दे रही हैं। इसी बात से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि मलाइका अपना बैचलर्स मनाने गई हैं। वहीं एक्ट्रेस की फोटोज पर कुछ ट्रोलर्स उनकी चुटकी भी ले रहे हैं। कुछ कह रहे हैं को बुढ़ापा उनकी आंखों से झलक रहा है तो कुछ कह रहे हैं अब उनके बैचलर्स की उम्र नहीं रही। 

वहीं इन सभी खबरों पर फिल्म प्रड्यूसर और अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। मीडिया हाउस अमर उजाला से बात करते हुए बोनी कपूर ने ये बयान दिया है कि ये सभी खबरें सिर्फ अफवाहें हैं। इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है। 

बोनी की इस बात से ये तो क्लीयर हो गया कि अभी मलाइका और अर्जुन की शादी की शहनाइयों में देर हैं। वहीं हाल ही में मलाइका से भी इस स्यूमर्स के बारे में पूछा गया ता उन्होंने कहा कि ये सब सिर्फ मीडिया की गढ़ी बातें हैं इनमें कोई सच्चाई नहीं।

18 साल बाद अरबाज से लिया तलाक
मलाइका अरोड़ा ने 18 साल बाद अरबाज खान से तलाक ले लिया है। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि बोनी कपूर ने इन दोनों के ही रिश्ते को अभी तक स्वीकार नहीं किया है।

वहीं बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की बात करें तो वो जल्द ही तख्त और एक बायोपिक में दिखाई देंगी। 

Web Title: malaika arora enjoy her maldives bachelorette party see photos

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे