'वैलेंटाइन डे' से पहले दिखा मलाइका का अर्जुन पर कुछ इस अंदाज में प्यार, फोटो पर किया 'क्यूट' कमेंट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 11, 2019 12:35 PM2019-02-11T12:35:10+5:302019-02-11T12:52:05+5:30

अर्जन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। जिसपर मलाइका ने प्यारभरे अंदाजा ने कमेंट किया है

malaika arora cutest comment on arjun kapoor instagram | 'वैलेंटाइन डे' से पहले दिखा मलाइका का अर्जुन पर कुछ इस अंदाज में प्यार, फोटो पर किया 'क्यूट' कमेंट

'वैलेंटाइन डे' से पहले दिखा मलाइका का अर्जुन पर कुछ इस अंदाज में प्यार, फोटो पर किया 'क्यूट' कमेंट

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इश्क के चर्चे बीचे कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों अब अक्सर एक दूसरे के साथ भी नजर आ ही जाते हैं। मानाकि दोनों स्टार्स ने एक दूसरे के इश्क को कभी खुलकर स्वीकार नहीं किया है लेकिन अब इनका प्यार फैंस को दिखने लगा है।अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की जिसके नीचे मलाइका ने एक बेहद खूबसूरत कमेंट कर एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया।

हाल ही में अर्जन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो से साफ हो रहा है कि वग उस वक्त  करीब 2-3 साल रहे होंगे। इस फोटो में अर्जुन मासूमियत से बैठ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में एक घड़ी भी पहन रखी है। इस तस्वीर में वे बेहद क्यूट लग रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'So finally here is my first look for Panipat (तो आखिरकार ये रहा पानीपत के लिए मेरा पहला लुक)। इस फोटो के नीचे कई बडे़ सेलिब्रिटी ने कमेंट किया। इस पर मलाइका ने जो कमेंट किया उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि दोनों के बीच कुछ बहुत जोरो-शोरों से चल रहा है।  मलाइका ने लिखा है कि टू क्यूट। उनका ये कमेंट सोशल मीडिया पर छा गया है।

ये लोग हैं नाराज

कुछ दिनों पहले ही ये बात सामने आई थी कि मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान के भाई और सुपरस्टार सलमान खान इन दोनों के रिश्ते से खुश नहीं हैं। जिस कारण से उन्होंने अर्जुन और उनके पिता बोनी कपूर की एंट्री घर में बैन कर दी है। दूसरी तरफ अब कपूर फैमिली के कुछ मेंबर्स भी इस रिश्ते से नाखुश बताए जा रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार अनिल कपूर और सोनम कपूर इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। 

ये लोग मलाइका को पसंद नहीं करते हैं। यहीं कारण है कि ये नहीं चाहते हैं कि अर्जुन मलाइका से शादी करें। खबर के अर्जुन को सोनम मलाइका से दूर रहने की सलाह तक दे चुकी हैं। कहा जाता है कि इस नाराजगी के पीछे सोनम और मलाइका के बीच हुई एक छोटी सी अनबन है। 

इतना ही नहीं अर्जुन और मलाइका के रिश्ते से एतराज सोनम को ही नहीं बल्कि दो और करीबी लोग इस शादी के लिए तैयार नहीं है। अर्जुन के पिता बोनी और बहन अंशुला इस भी काफी हद तक इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हैं।

ये हैं रिश्ते के पक्ष में

सोशल मीडिया की फोटो से एक बात तो साफ है कि  चाचा संजय कपूर तो मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को पूरी तरह के एक्सेप्ट कर चुके है। हाल ही में एक पार्टी के दौरान संजय ने मलाइका और अर्जुन के साथ खूब पोज भी दिए थे।
 

Web Title: malaika arora cutest comment on arjun kapoor instagram

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे