इश्क में गिरफ्तार अर्जुन-मलाइका अगले साल नहीं लेंगे फेरे, सामने आई चौंकाने वाली खबर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 29, 2018 01:03 PM2018-10-29T13:03:49+5:302018-10-29T13:03:49+5:30

र्जुन कपूर और मलाइका अरोरा अभी शादी करना नहीं चाहते हैं। दोनों इस समय साथ में वक्त बिताना पसंद कर रहे हैं और अपने रिश्ते को मजबूत कर रहे हैं। दोनों के दिमाग में शादी का विचार भी नहीं है।

Malaika-Arjun party with Kareena-Karisma amid wedding rumours | इश्क में गिरफ्तार अर्जुन-मलाइका अगले साल नहीं लेंगे फेरे, सामने आई चौंकाने वाली खबर

इश्क में गिरफ्तार अर्जुन-मलाइका अगले साल नहीं लेंगे फेरे, सामने आई चौंकाने वाली खबर

अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बातें बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों के साथ की फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार के कपल अगले साल (2019) तक शादी के बंधन में बंध जाएगा। लेकिन अब खबरों की मानें तो ऐसा कुछ फिलहाल नहीं होने वाला है।
 
 डीएनए की  खबर के अनुसार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा अभी शादी करना नहीं चाहते हैं। दोनों इस समय साथ में वक्त बिताना पसंद कर रहे हैं और अपने रिश्ते को मजबूत कर रहे हैं। दोनों के दिमाग में शादी का विचार भी नहीं है। 

खबर के अनुसार अर्जुन और मलाइका ने हाल में ही क्वालिटी टाइम बिताना शुरू किया है। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों अभी शादी नहीं करना चाहते हैं। इस बात का खुलासा दोनों के एक करीबी ने किया है।  इसके मुताबिक अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला की शादी कराने के बाद ही अपनी शादी के बारे में सोचेंगे। 

वहीं, फिलहाल मलाइका  भी फिलहाल अर्जुन कपूर को पूरी तरह से समझना चाहती हैं और दूसरे के साथ समय को इन्जॉय कर रहे हैं।  ऐसे में यह साफ माना जा सकता है कि दोनों का रिश्ता कुछ समय के बाद ही अगले पायदान पर जा सकेगा।

क्या कहा गया था

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया था कि अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं। इसके लिए मलाइका और अर्जुन कपूर बहुत ही जल्द आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते का ऐलान सभी के सामने करने वाले हैं। इतना ही नहीं दोनों अगले साल तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

 मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। दोनों अपने पर्सनल स्पेस में बेहद खुश हैं। ऐसे में दोनों इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए अगले साल शादी कर सकते हैं। आपको बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान को साल 2017 में तलाक दे दिया था।  हाल ही में मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन केसाथ की उनकी हाथों हाथ डाले की फोटो भी खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ऐसे में फैंस को इतना तो साफ है कि दोनों एक दूसरे प्यार करते हैं बस ऐलान होना बाकी है।

Web Title: Malaika-Arjun party with Kareena-Karisma amid wedding rumours

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे