अस्पताल में भर्ती हैं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा! जानिए क्या है वजह

By मनाली रस्तोगी | Published: November 14, 2022 01:42 PM2022-11-14T13:42:00+5:302022-11-14T13:43:07+5:30

महेश बाबू के पिता कृष्णा 13 नवंबर को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके अस्पताल में भर्ती होने की कई खबरें हैं, हालांकि कुछ भी कन्फर्म नहीं है।

Mahesh Babu's father and superstar Krishna gets hospitalised | अस्पताल में भर्ती हैं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा! जानिए क्या है वजह

अस्पताल में भर्ती हैं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता कृष्णा! जानिए क्या है वजह

Highlights13 नवंबर को तबीयत खराब होने पर महेश बाबू के पिता कृष्णा अस्पताल में भर्ती हुए थे।कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अनुभवी अभिनेता कथित तौर पर श्वसन संबंधी विकारों से पीड़ित हैं।रिपोर्ट्स के एक अन्य खंड में दावा किया गया है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

हैदराबाद: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता और दिग्गज अभिनेता कृष्णा कथित तौर पर हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती हैं। सुपरस्टार को 13 नवंबर को कॉन्टिनेंटल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह अब स्थिर है। हालांकि, उन्हें अस्पताल क्यों ले जाया गया, इसका सही कारण अज्ञात है। इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अस्पताल में भर्ती हैं कृष्णा घट्टामनेनी

कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अनुभवी अभिनेता कथित तौर पर श्वसन संबंधी विकारों से पीड़ित हैं। रिपोर्ट्स के एक अन्य खंड में दावा किया गया है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, पीआर सुरेश कोंडी ने ट्वीट करते हुए फैंस और शुभचिंतकों को सूचित किया कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, "सुपरस्टार कृष्णा की तबीयत स्थिर है। सामान्य जांच के लिए अस्पताल गए। चिंता करने की जरूरत नहीं है।"

सुपरस्टार कृष्णा ने पिछले दो वर्षों में अपनी दोनों पत्नियों विजया निर्मला और इंदिरा देवी को खो दिया। कृष्णा अपनी इंदिरा देवी और विजया निर्मला की मृत्यु से उभरने की कोशिश कर रहे हैं। विजया निर्मला का 2019 में निधन हो गया था। यही नहीं, सुपरस्टार कृष्णा ने अपने बड़े बेटे रमेश बाबू को भी 8 जनवरी 022 को लंबी बीमारी के कारण खो दिया। वहीं, इंदिरा देवी का इसी साल निधन हुआ है। 

कौन हैं कृष्णा घट्टामनेनी?

महान तेलुगु अभिनेता कृष्णा घट्टामनेनी ने अपने अभिनय की शुरुआत तेने मनसुलु से की। अदुरथी सुब्बा राव द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा 31 मार्च 1965 को रिलीज हुई थी। इसने 1968 में ताशकंद फिल्म समारोह में आलोचकों की प्रशंसा हासिल की। ​​उन्होंने पौराणिक, नाटक, पश्चिमी, फंतासी, एक्शन, जासूसी और ऐतिहासिक फिल्मों सहित विभिन्न शैलियों में भूमिकाएं निभाई हैं।

Web Title: Mahesh Babu's father and superstar Krishna gets hospitalised

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे