प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज पिंक आई मुंबई पुलिस के निशाने पर, कहा-7 साल की सजा...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 11, 2019 04:50 PM2019-09-11T16:50:44+5:302019-09-11T16:50:44+5:30

द स्काई इज पिंक का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज के बाद मुंबई पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक ट्वीट किया है।

maharastra police tweet for priyanka chopra | प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज पिंक आई मुंबई पुलिस के निशाने पर, कहा-7 साल की सजा...

प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इज पिंक आई मुंबई पुलिस के निशाने पर, कहा-7 साल की सजा...

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। ट्रेलर को फैंस से जमकर वाहवाही मिल रही है। जायरा वसमी फिल्म में प्रियंका और फरहान की बेटी का रोल प्ले कर रही हैं। ऐसे में ट्रेलर रिलीज होने के बाद ये मुंबई पुलिस के निशाने पर आ गया है।

दरअसल प्रियंका ने ट्रेलर में एक डायलॉग बोला है जिसके बाद वह कानूनी विवादों नें फंसती नजर आ रही है। एक सीन ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब आयशा (जायरा वसीम) बीमार हो जाती है तो प्रियंका फरहान से कहती हैं कि एक बार आयशा ठीक हो जाए न, फिर साथ में बैंक लूटेंगे।

प्रियंका के इस डायलॉग के सीन को ट्वीट कर महाराष्ट्र पुलिस ने लिखा, 'आईपीसी की धारा 393 के तहत इसके लिए 7 साल की सजा है।' इस ट्वीट के साथ महाराष्ट्र पुलिस ने फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा को टैग भी किया। इस ट्वीट के बाद अब प्रियंका ने भी महाराष्ट्र पुलिस को रिप्लाई किया है । 


प्रियंका के इस डायलॉग के सीन को ट्वीट कर महारष्ट्र पुलिस ने लिखा, 'आईपीसी की धारा 393 के तहत इसके लिए 7 साल की सजा है। इस ट्वीट के साथ महाराष्ट्र पुलिस ने फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा को टैग भी किया।

फिर क्या था प्रियंका ने भी मुंबई पुलिस के इस ट्वीट का जवाब दे दिया है। प्रियंका ने रिप्लाई देते हुए लिखा है कि Oops मैं रंगे हाथों पकड़ी गई, अब प्लान B पर काम करने का टाइम आ गया है।बता दें कि प्रियंका की इस फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है ।

Web Title: maharastra police tweet for priyanka chopra

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे