लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरें वायरल, मुंबई पुलिस ने जारी की चेतावनी

By भाषा | Updated: June 15, 2020 11:06 IST

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के शव की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। अब इसको लेकर महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने चेतावनी जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ने मुम्बई के बांद्रा स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्म्हत्या कर ली थी।साइबर विभाग ने इसे ‘‘ निराशजनक कार्रवाई’’ करार देते हुए कहा कि ऐसी तस्वीरें साझा किए जाने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। साइबर विभाग ने लोगों से ऐसी तस्वीरें साझा ना करने की अपील करते हुए कहा कि जो तस्वीरें साझा की जा चुकी हैं उन्हें हटाया जाए।

महाराष्ट्र पुलिस के साइबर विभाग ने लोगों से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरें ऑनलाइन साझा ना करने की अपील की है। अभिनेता ने मुम्बई के बांद्रा स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्म्हत्या कर ली थी। साइबर विभाग ने इसे ‘‘ निराशजनक कार्रवाई’’ करार देते हुए कहा कि ऐसी तस्वीरें साझा किए जाने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। 

अभिनेता (34) के निधन की खबर आते ही उनके शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी,जिसे साइबर विभाग ने गलत ठहराया। विभाग ने रविवार रात ट्वीट किया, ‘‘ महाराष्ट्र साइबर विभाग ने सोशल मीडिया पर एक निराशाजनक कार्रवाई देखी जिसमें मृतक सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें साझा की जा रही थीं, जो कि बेहद गलत है।’’ उसने कहा, ‘‘ ऐसी तस्वीरें साझा करना कानूनी दिशा-निर्देशों और अदालत के आदेश के खिलाफ है और ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।’’ 

साइबर विभाग ने लोगों से ऐसी तस्वीरें साझा ना करने की अपील करते हुए कहा कि जो तस्वीरें साझा की जा चुकी हैं उन्हें हटाया जाए। उसने कहा, ‘‘ इस डिजिटल युग में हम जो भी पढ़ते हैं या देखते हैं उसकी पुष्टि किए जाने की जरूरत है और हम सभी को उसे आगे साझा करने से पहले सतर्क रहना चाहिए।’’ पुलिस का कहना है कि अभिनेता के घर से कोई पत्र नहीं मिला है। वहीं पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जांच में कुछ संदिग्ध निकलकर नहीं आया है। 

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबई पुलिसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच