लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी महाराष्ट्र सरकार: मंत्री अनिल परब

By भाषा | Updated: August 5, 2020 19:55 IST

महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब ने बताया कि जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत मामले में महाराष्ट्र सरकार अपना जवाब दाखिल करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती ने सुशांत के पिता द्वारा पटना के राजीव नगर थाने में 24 जुलाई को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी मुंबई पुलिस के पास भेजने का अनुरोध करते हुये कोर्ट में याचिका दायर कर रखी हैपरब ने कहा- हम सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेंगे

महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब ने बुधवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी। इससे पहले, दिन में शीर्ष कोर्ट ने महाराष्ट्र और बिहार सरकार के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण किशोर सिंह को निर्देश दिया कि वे अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका पर तीन दिन के भीतर जवाब दाखिल करें। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के पिता द्वारा पटना के राजीव नगर थाने में 24 जुलाई को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी मुंबई पुलिस के पास भेजने का अनुरोध करते हुये कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। 

परब ने कहा, ‘‘हम सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेंगे।’’ राजपूत 14 जून को उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। मामले में बिहार सरकार द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश करने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को मुंबई पुलिस को स्वतंत्र रूप से अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि वित्तीय लेन-देन समेत मामले के विभिन्न पहलुओं की (सीबीआई द्वारा) जांच की जाएगी। ’’ केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सीबीआई जांच के लिए बिहार सरकार की सिफारिश को उसने स्वीकार लिया है। 

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस