'महाभारत' के इंद्र वृद्धाश्रम में रहने को हैं मजबूर, जानिए किस कारण से हुए थे कंगाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 19, 2020 02:16 PM2020-05-19T14:16:53+5:302020-05-19T14:20:14+5:30

फिल्मों का अमिताभ बच्चन तक कहा जाता था। ये एक्टर इन दिनों पंजाब के लुधियाना में विवेकानंद वृद्धाश्रम में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

mahabharat actor satish kaul aka devraj indra lives old age home | 'महाभारत' के इंद्र वृद्धाश्रम में रहने को हैं मजबूर, जानिए किस कारण से हुए थे कंगाल

'महाभारत' के इंद्र वृद्धाश्रम में रहने को हैं मजबूर (ट्विटर फोटो)

Highlightsसतीश न सिर्फ ‘महाभारत’ बल्कि इसके अलावा 300 से ज्यादा हिन्दी और पंजाबी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर बिखेर चुके हैं।एक्टर के हालात इतने खराब हैं कि वो वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं।

दूरदर्शन पर हाल ही में लॉकडाउन के कारण कई पुराने शोज की वापसी हुई है। इन पुराने शोज को जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। इन्हीं शोज में से एक है बीआर चोपड़ा की 'महाभारत'... इसे लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि वो शो से जुड़े हर एक्टर के बारे में जानना चाहते हैं।

इस प्रसिद्ध टीवी शो ने कई कलाकारों को उभरने का मौका द‍िया और आज भी ये किरदार उनकी पहचान हैं। जहां महाभारत के कई कलाकारों ने शो के बाद बॉलीवुड का रुख क‍िया वहीं बॉलीवुड से भी कई एक्‍टर्स इस शो का हिस्‍सा बने थे। महाभारत में इंद्र का रोल प्ले करने वाले सतीश कौल इन दिनो बुरे वक्त से गुजर रहे हैं।

एक्टर के हालात इतने खराब हैं कि वो वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं। सतीश न सिर्फ ‘महाभारत’ बल्कि इसके अलावा 300 से ज्यादा हिन्दी और पंजाबी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर बिखेर चुके हैं।

टाइम्स की खबर के अनुसार सतीश को एक वक्त पर पंजाबी फिल्मों का अमिताभ बच्चन तक कहा जाता था। ये एक्टर इन दिनों पंजाब के लुधियाना में विवेकानंद वृद्धाश्रम में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सतीश के हालात इतने खराब हैं, कि इस दिग्गज एक्टर पर खाने पीने से लेकर दवा कराने तक के पैसे नहीं हैं। कुछ वक्त पहले तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनके पास दवाईयों का बिल भरने तक के पैसे नहीं थे।

इतना ही नहीं एक्टर ने रामानंद सागर के विक्रम बेताल में भी भूमिका निभाई थी। एक्टर ने लुधियाना में एक्टिंग स्कूल खोलने में अपनी पूरी पूंजी लगा दी थी। स्कूल भी चल नहीं पाया और एक्टर कंगाल हो गया।  इस कारण से उनकी पत्नी और बेटा उनको छोड़कर अमेरिका शिफ्ट हो गए हैं।

 

Web Title: mahabharat actor satish kaul aka devraj indra lives old age home

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे