फैंस की तमन्ना जल्द होगी पूरी, 21 साल बाद इस शो में एक साथ नजर आएंगे माधुरी दीक्ष‍ित-संजय दत्‍त

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 30, 2018 04:26 PM2018-10-30T16:26:26+5:302018-10-30T16:26:26+5:30

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ नजर आने वाले हैं।

madhuri dixit and sanjay dutt will come together in karan johar talk show koffee with karan | फैंस की तमन्ना जल्द होगी पूरी, 21 साल बाद इस शो में एक साथ नजर आएंगे माधुरी दीक्ष‍ित-संजय दत्‍त

फैंस की तमन्ना जल्द होगी पूरी, 21 साल बाद इस शो में एक साथ नजर आएंगे माधुरी दीक्ष‍ित-संजय दत्‍त

कॉफी विद करण सीजन के 6वें सीजन का आगाज हो चुका है। शो जब से शुरू हुआ है तभी से सुर्खियों में बना हुआ है। शो में अब तक दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, वरुण धवन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और कटरीना कैफ बतौर गेस्ट आ चुके हैं। जल्द ही शो में जल्द आमिर खान आने वाले हैं।

इसी बीच खबरों की मानें तो जल्द शो में दो ऐसे मेहमान आ सकते हैं जिनको साथ में देखने के लिए फैंस बरसों से इंतजार कर रहे हैं। करण के इस शो में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ नजर आने वाले हैं।

 खबरों के मुताबिक करण दोनों को शो में एक साथ लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके लिए करण ने खुद दोनों से रिक्वेस्ट भी की है। करण को इस बात की उम्मीद है कि संजय और माधुरी उनके शो पर आने के लिए तैयार हो जायेंगे। कहा जा रहा है कि इस बार शो का अंत माधुरी और संजय के साथ किया जाएगा। शो के इस एपिसोड की शूटिंग दिसंबर में शुरु हो जायेगी। 

अगर दोनों शो में आते हैं तो ऐसा 21 साल बाद होगा कि दोनों साथ में नजर आएंगे। वैसे दोनों करण जौहर की फिल्म कलंक में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्‌ट और वरुण धवन जैसे एक्टर्स शामिल हैं। 

इससे पहले दोनों की धमाकेदार जोड़ी को अब तक साजन, खलनायक और थानेदार जैसी कई फिल्मों में देखा जा चुका है। एक वक्त ऐसा था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के इश्क चर्चे खूब होते थे। लेकिन मुंबई ब्लास्ट में संजय का नाम आने के बाद माधुरी ने उनसे खुद को हमेशा के लिए दूर कर लिया था।

Web Title: madhuri dixit and sanjay dutt will come together in karan johar talk show koffee with karan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे