Love Aaj Kal Rating: क्या चल पाएगा सारा और कार्तिक की कैमेस्ट्री का जादू? जानें किसने दिए किसको स्टार्स?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 14, 2020 11:46 AM2020-02-14T11:46:09+5:302020-02-14T11:46:09+5:30

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'लव आजकल' आज रिलीज हो गई है, अगर आप भी इस वैलेंटाइन्स डे पर इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप भी यहां फिल्म को लेकर क्रिटिक्स की राय...

love aaj kal Rating sara ali khan kartik aryan imtiaz ali | Love Aaj Kal Rating: क्या चल पाएगा सारा और कार्तिक की कैमेस्ट्री का जादू? जानें किसने दिए किसको स्टार्स?

Love Aaj Kal Rating: क्या चल पाएगा सारा और कार्तिक की कैमेस्ट्री का जादू? जानें किसने दिए किसको स्टार्स?

Highlightsसारा अली खान और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म लव आज कल आज रिलीज हो गई है। इम्तियाज अली की 'लव आज कल' भी प्यार और रिलेशनशिप के उसी कॉम्प्लिकेशंस को दर्शाती है

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म लव आज कल आज रिलीज हो गई है।   इम्तियाज अली की 'लव आज कल' भी प्यार और रिलेशनशिप के उसी कॉम्प्लिकेशंस को दर्शाती है। जो प्यार जटिल होता है वह परफेक्ट नहीं होता है। करीब 11 साल पहले दीपिता पादुकोण और सैफ अली खान की फिल्म इम्तिआज अली ने ही पेश की थी जिसका नाम भी लव आज कल थी। आइए जानते हैं इस फिल्म को किसने कितने स्टार दिए-





फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी पास्ट और प्रजेंट के साथ चलती है। करियर ओरिएंटेड जोई (सारा अली खान) आज के समय की लड़की है। तो लड़को के साथ रिलेशनशिप केवल टाइम पास के लिए करती है, वह इसमें सीरियस नहीं होना चाहती है। एक रात उसकी मुलाकात बेवकूफ से दिखने वाले  वीर (कार्तिक आर्यन) से होती है।मगर जब वीर जोई को यूनिक और स्पेशल समझकर उससे जिस्मानी रिश्ता नहीं बनाता, तो जोई को बहुत ही अजीब लगता है और वह वीर को झिड़क देती है, मगर वीर जोई का पीछा करता हुआ, उस को-वर्क प्लेस तक पहुंच जाता है, जहां से जोई काम करती है। इसी बीच जोई के मालिक रणदीप हुड्डा उसको अपनी प्रेम कहानी सुनाते हैं और प्यार के लिए मनाते हैं। इसके बाद फिल्म पास्ट में चलती है जब  नब्बे के दशक में रघु (कार्तिक आर्यन, रणदीप की युवावस्था) उदयपुर में अपने स्कूल में पढ़नेवाली लीना (आरुषि शर्मा) से इस कदर प्यार करता है कि वे दोनों उदयपुर में बदनाम हो जाते हैं।

 रघु और लीना की प्रेम कहानी का जोई पर ऐसा प्रभाव पड़ता है कि वह वीर की अहमियत को समझने लगती है और उसके प्यार में पड़ जाती है। मगर फिर जोई का करियर और उसका कन्फ्यूजन उनके रिश्ते को अनचाहे मोड़ पर ले जाता है। आगे क्या होता है  इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
 

Web Title: love aaj kal Rating sara ali khan kartik aryan imtiaz ali

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे