लाइव न्यूज़ :

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के 2 सहयोगियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

By अनिल शर्मा | Updated: September 22, 2021 10:00 IST

इससे पहले सोमवार को मुंबई की एक अदालत ने कुंद्रा और उनके फर्म के सहयोगी रयान थोर्प को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की संपत्ति प्रकोष्ठ ने अश्लील साहित्य मामले में एस्प्लेनेड कोर्ट के समक्ष 1500 पन्नों का पूरक आरोप पत्र पेश किया था।

Open in App
ठळक मुद्देक्राइम ब्रांच ने पॉर्नोग्राफी मामले में आरोपीृ राज कुंद्रा के फरार चल रहे 2 सहयोगियों को लुकआउट नोटिस जारी किया हैमुंबई की एक अदालत ने कुंद्रा और सहयोगी रयान थोर्प को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी है

मुंबईः मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी बिजनेसमैन राज कुंद्रा के फरार चल रहे 2 सहयोगियों यश ठाकुर उर्फ ​​अरविंद श्रीवास्तव और प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को इस मामले के सप्लीमेंट्री चार्जशीट में दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने फरार घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि मामले में जमानत मिलने के बाद राज कुंद्रा मंगलवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से करीब 2 महीने बाद रिहा हो गए।

इससे पहले सोमवार को मुंबई की एक अदालत ने कुंद्रा और उनके फर्म के सहयोगी रयान थोर्प को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की संपत्ति प्रकोष्ठ ने अश्लील साहित्य मामले में एस्प्लेनेड कोर्ट के समक्ष 1500 पन्नों का पूरक आरोप पत्र पेश किया था।

मुंबई पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक 1500 पन्नों की चार्जशीट में शिल्पा समेत 43 गवाहों के बयान हैं। आरोप पत्र में कुंद्रा की कंपनी की अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा, सेजल शाह सहित कई मॉडल और कर्मचारियों के भी बयान दर्ज हैं। इसके साथ ही चार्जशीट में दो वांछित आरोपियों के नाम भी शामिल हैं।

 

टॅग्स :राज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच