लोकमत ने 'मनमर्जियां' के म्यूजिक टूर का किया आयोजन, भाग लेने तापसी-अभिषेक पहुंचे नागपुर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 25, 2018 12:12 PM2018-08-25T12:12:43+5:302018-08-25T12:12:43+5:30
अभिषेक बच्चन,तापसी पन्नू और विक्की कौशल फिल्म मनमर्जियां का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो चुका है, जिसको फैंस ने जमकर पसंद किया। ये फिल्म 14 सितंबर को पर्दे पर रिलीज होगी।
नागपुर, 25 अगस्त: अभिषेक बच्चन,तापसी पन्नू और विक्की कौशल फिल्म मनमर्जियां का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो चुका है, जिसको फैंस ने जमकर पसंद किया। ये फिल्म 14 सितंबर को पर्दे पर रिलीज होगी। ऐसे में अब फिल्म के सितारे इसके प्रमोशन में भी जुट गए हैं। ऐसे में लोकमत मीडिया संस्थान मनमर्जियां के म्यूजिकल टूर को पेश करने जा रहा है।
ये प्रोग्राम शनिवार शाम 6 बजे नागपुर में आयोजित होगा। इसके लिए फिल्म की स्टार कास्ट नागपुर पहुंच गई है। अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन शो में भाग लेने के लिए नागपुर पहंचे हैं।फिल्म में अमित त्रिवेदी ने म्यूजिक दिया है। ऐसे में लोकमत के द्वारा आयोजित करनाए जा रहे इस खास शो में अमित भी पहुंचेंगे।
कैसा है ट्रेलर
3 मिनट 4 सेकंड के इस ट्रेलर में तापसी पन्नू और विक्की कौशल एक दूसरे को बेहद प्यार करते हुए दिख रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म में पहली बार तापसी और विक्की कौशल ने ढेरों किसिंग सीन दिए हैं। ट्रेलर में विक्की कौशल का हेयरस्टाइल काफी फंकी है। वहीं तापसी एक बोल्ड लड़की रूमी के किरदार में हैं जो विक्की से प्यार करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। लेकिन ट्रेलर के अंत में वह अभिषेक बच्चन के साथ शादी करती हैं। जो कि थोड़ा कन्फ्यूजिंग है। ट्रेलर में अभिषेक बच्चन सरदार के रोल में नजर आते हैं जिनका नाम रोबी है। बता दें कि अभिषेक बच्चन करीब 2 साल बाद कैमरे के सामने आए हैं उन्हें मनमर्जियां से काफी उम्मीदें हैं। वो आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हाउसफुल 3’ में नजर आए थे।