Lokmat Maharashtrian Of The Year Awards 2024: रणबीर कपूर को सम्मान, प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा, जानें

By अंजली चौहान | Published: February 15, 2024 08:08 PM2024-02-15T20:08:10+5:302024-02-15T20:35:14+5:30

लोकमत मीडिया समूह देश के सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम - लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स (एलएमओटीवाई) के 10वें संस्करण का आज मुंबई में आयोजन किया गया है।

Lokmat Maharashtrian Of The Year Awards 2024 Ranbir Kapoor received the honour Jackie Shroff-Jeetendra honored with the prestigious award | Lokmat Maharashtrian Of The Year Awards 2024: रणबीर कपूर को सम्मान, प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा, जानें

Lokmat Maharashtrian Of The Year Awards 2024: रणबीर कपूर को सम्मान, प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा, जानें

Highlightsमहाराष्ट्र के मान सम्मान को विविध क्षेत्र में बढ़ाने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित करने की एक पहल है।राजनीति, चिकित्सा, उद्योग, खेल, कृषि, सीएसआर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Lokmat Maharashtrian Of The Year Awards 2024: लोकमत मीडिया ग्रुप के सबसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स (एलएमओटीवाई) के 10वें संस्करण की मेजबानी किया। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड जगत की कई मशहूर हस्तियां मौजूद हुई हैं। चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया। मंच पर उन्हें यह सम्मान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और जितेंद्र द्वारा दिया गया। इस दौरान सम्मान पाकर रणबीर कपूर ने खुशी जताई।

लोकमत अवार्ड समारोह में रणबीर कपूर के साथ उनकी मां नीतू कपूर भी पहुंची हैं। जिन्होंने बेटे के पुरस्कार मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की। रणबीर कपूर अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे और ग्रेड शो मैन राज कपूर के पोते हैं। रणबीर कपूर ने 2009 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

कपूर परिवार के सबसे चहेते रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के साथ लाखों फैन्स के दिलों में राज करते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू के बाद कई हिट फिल्में दी है। हालिया रिलीज 'एनिमल' में रणबीर कपूर के किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी है और फैन्स अभी भी एनिमल को अभी तक भूल नहीं पाए हैं। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो जितने कामयाब रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर हैं उतने ही उनकी पर्सनल लाइफ में वह एक बेस्ट डेड और हसबैंड हैं। उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की है और उनकी राहा नाम की एक बेटी भी है, जिसका जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह आज गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई के सामने आयोजित किया गया है। इस वर्ष प्रतिष्ठित पुरस्कार में पिछले कुछ वर्षों में, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी,  सुशील कुमार शिंदे और नीता अंबानी जैसे दिग्गजों ने जूरी पैनल की शोभा बढ़ाई है और उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए अपनी विशेषज्ञता प्रदान की है।

एलएमओटीवाई पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया कठोर है जिसमें संपादकीय बैठकें, सार्वजनिक मतदान और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों वाली एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा मूल्यांकन शामिल है। लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड, महाराष्ट्र के नंबर 1 मीडिया ग्रुप लोकमत के द्वारा महाराष्ट्र के मान सम्मान को विविध क्षेत्र में बढ़ाने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित करने की एक पहल है।

हर साल यह अवार्ड बॉलीवुड, राजनीति, स्पोर्ट्स से लेकर समाजसेवा तक से जुड़े लोगों सम्मान के तौर पर प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हर साल उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने सार्वजनिक सेवा - समाज सेवा, शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, चिकित्सा, उद्योग, खेल, कृषि, सीएसआर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Web Title: Lokmat Maharashtrian Of The Year Awards 2024 Ranbir Kapoor received the honour Jackie Shroff-Jeetendra honored with the prestigious award

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे